लाइव न्यूज़ :

आईआईटी गुवाहाटी ने किया कमाल, शोधकर्ताओं ने ‘वुड एल्कोहल’ से टिकाऊ हरित हाइड्रोजन ईंधन विकसित किया, जानें फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 18:27 IST

आसान और पर्यावरणीय लिहाज से सुरक्षित इस प्रक्रिया से फॉर्मिक अम्ल का भी उत्पादन होता है जो एक उपयोगी औद्योगिक रसायन है। मिथाइल एल्कोहल को वुड एल्कोहल कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमेथनॉल को एक आशाजनक ‘लिक्विड ऑर्गेनिक हाइड्रोजन कैरियर’ (एलओएचसी) बनाता है।हाइड्रोजन-मेथनॉल आधारित अर्थव्यवस्था की अवधारणा में योगदान करता है। शोध एसीएस कैटालिसिस नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

नई दिल्लीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने एक उत्प्रेरक विकसित किया है जो ‘वुड एल्कोहल’ से टिकाऊ हरित हाइड्रोजन ईंधन उत्पादित कर सकता है और इस प्रक्रिया में सह-उत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी नहीं होगा।

आसान और पर्यावरणीय लिहाज से सुरक्षित इस प्रक्रिया से फॉर्मिक अम्ल का भी उत्पादन होता है जो एक उपयोगी औद्योगिक रसायन है। मिथाइल एल्कोहल को वुड एल्कोहल कहा जाता है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मेथनॉल को एक आशाजनक ‘लिक्विड ऑर्गेनिक हाइड्रोजन कैरियर’ (एलओएचसी) बनाता है और हाइड्रोजन-मेथनॉल आधारित अर्थव्यवस्था की अवधारणा में योगदान करता है। यह शोध एसीएस कैटालिसिस नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

आईआईटी-गुवाहाटी में रसायन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अक्षय कुमार ए.एस. ने बताया कि दुनिया जीवाश्म ईंधन के विकल्प खोजने की दिशा में आगे बढ़ रही है और हाइड्रोजन गैस स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का सबसे अच्छा स्रोत रही है। फिलहाल, हाइड्रोजन का उत्पादन या तो पानी के विद्युत रासायनिक अपघटन या एल्कोहल जैसे जैव-व्युत्पन्न रसायनों से होता है।

दूसरी विधि में हाइड्रोजन आमतौर पर मिथाइल एल्कोहल से एक उत्प्रेरक का उपयोग करके उत्पादित की जाती है और इस प्रक्रिया को ‘मेथेनॉल रिफॉर्मिंग’ कहते हैं। कुमार ने कहा, ‘‘वुड एल्कोहल से हाइड्रोजन के उत्प्रेरक जनित उत्पादन (कैटालिटिक उत्पादन) में दो समस्याएं हैं।

पहला यह कि इस प्रक्रिया में बहुत अधिक ताप (300 डिग्री सेल्सियस) और अधिक दाब (20 एटमॉस्फीयर) की जरूरत होती है, दूसरे यह कि यह प्रक्रिया कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करती है जो एक ग्रीन हाउस गैस है।’’

लेकिन मेथेनॉल रिफॉर्मिंग से कार्बन डाइऑक्सइड का उत्सर्जन नहीं होता। इस प्रक्रिया में पिंसर उत्प्रेरकों को डिजाइन करने की रणनीति शामिल है जिसमें चयनात्मक रूप से उच्च मूल्य वाले फॉर्मिक अम्ल और स्वच्छ दहन हाइड्रोजन का उत्पादन होता है। 

टॅग्स :IITAssamIIT Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो