लाइव न्यूज़ :

IAS Tina Dabi: टीना डाबी फिर शादी के बंधन में बंधेंगी, शेयर की तस्वीर, जानिए कौन हैं उनके हमसफर प्रदीप गवांडे

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2022 08:04 IST

IAS Tina Dabi Marriage: टीना डाबी दोबारा शादी करने जा रही हैं। उन्होंने खुद इसका ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर दिया है। वे आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप गवांडे से अगले महीने शादी करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे2016 की आईएएस टॉपर टीना डाबी अगले महीने डॉ प्रदीप गवांडे से करेंगी शादी।डॉ प्रदीप गवांडे भी आईएएस अधिकारी हैं और उनसे तीन साल सीनियर हैं। टीना डाबी ने डॉ प्रदीप गवांडे से सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

नई दिल्ली: साल 2016 की आईएएस टॉपर टीना डाबी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। राजस्थान कैडर की अफसर टीना डाबी ने सोमवार को ऐलान किया कि उन्होंने जयपुर में आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप गवांडे के साथ सगाई कर ली है। 

दोनों वर्तमान में यहीं तैनात हैं। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर शेयर करते हुए टीना डाबी ने लिखा, 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।' 

सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों 22 अप्रैल को शादी करेंगे। ये समारोह जयपुर में होगा। टीना डाबी सहित प्रदीप गवांड की भी ये दूसरी शादी है। टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। हालांकि दो साल बाद 2020 में दोनों आपसी सहमति से तलाक ले लिया था और अलग हो गए थे। 

अतहर खान 2016 में सिविल सेवा की परीक्षा में सेकेंड टॉपर थे और ट्रेनिंग के दौरान दोनों में प्रेम हुआ। अतहर खान भी पहले राजस्‍थान में ही कार्यरत थे पर तलाक के बाद वह जम्‍मू-कश्‍मीर कैडर लेकर अपने राज्‍य चले गए। 

डॉ प्रदीप गवांडे कौन हैं, जिससे टीना डाबी करेंगी शादी 

चुरू के कलेक्‍टर रह चुके प्रदीप गवांडे दरअसल टीना डाबी से तीन साल सीनियर हैं। वे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूल रूप से प्रदीप महाराष्ट्र के हैं। उनकी भी यह दूसरी शादी है। आईएएस बनने से पहले प्रदीप डॉक्‍टर रह चुके हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीना डाबी के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

बता दें कि टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह दिल्ली की हैं। पिछले ही साल टीना की बहन रिया डाबी ने भी यूपीएससी परीक्षा क्लियर किया था। टीना की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट साझा करती हैं।

टॅग्स :सोशल मीडियाइंस्टाग्रामसंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'