लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Bus: गर्भवती महिला को देखकर यात्री बने देवदूत, हुई बच्चे की डिलिवरी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 6, 2024 14:57 IST

Hyderabad Bus: हैदराबाद में एक बस में गर्भवती महिला की सफलतापूर्ण डिलिवरी कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबस में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म बस कंडेक्टर के साथ अन्य यात्रियों ने की मदद बच्ची और मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Hyderabad Bus: हैदराबाद में एक बस में गर्भवती महिला की सफलतापूर्ण डिलिवरी कराई गई है। गर्भवती महिला के लिए बस के यात्री देवदूत बन कर आए और उसकी पीड़ा को दूर किया। बस कंडक्टर आर सरोजा ने बताया कि गर्भवती महिला श्वेता रत्नम अपनी मां के साथ पेटलाबुर्ज स्थित सरकारी प्रसूति अस्पताल जाने के लिए आरामघर से बस में चढ़ी थी।

बस में चढ़ने से पहले ही उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। जब बस बहादुरपुरा पहुंची तो उसे प्रसव पीड़ा तेज हो गई और सरोजा ने ड्राइवर से बस को सड़क के किनारे रोकने को कहा। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा इतनी तेज हो रही थी कि उसे अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। और अस्पताल ले जाने तक इंतजार भी नहीं कर सकते थे। इस दौरान, बस के यात्रियों ने उसकी मदद की। बस की महिलाएं, गर्भवती की मदद के लिए आगे बढ़े। वहीं, बस के पुरुष यात्री बस से उतर गए। 

बस कंडेक्टर ने क्या बताया

बस की कंडेक्टर सरोजा ने बताया कि कैसे बस के अंदर बच्चे का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि प्रसव में लगभग 15 से 20 मिनट लगे। उन्होंने कहा कि वह प्रसव की बारीकियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जो उन्होंने अपनी सास से सीखा था, जो एक पूर्व दाई हैं। सरोजा ने कहा मैं मां को प्राकृतिक रूप से प्रसव कराने में मदद करके गर्व और खुशी महसूस करती हूं। बच्ची के जन्म के बाद श्वेता रत्नम और उनकी मां को आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए पेटलाबुर्ज अस्पताल में छोड़ दिया गया। 

गौर करने वाली बात यह है कि बस कंडेक्टर सरोजा ने इंसानियत का परिचय देते हुए समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि जब किसी की मदद करने के लिए मौका मिले तो पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर, गर्भवती महिला की मदद के लिए सरोजा आगे नहीं आती तो शायद मां और बच्चे को नुकसान भी पहुंच सकता था।

टॅग्स :हैदराबादट्रेवलप्रेगनेंसीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी