लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में ड्यूटी के साथ रोजा और इबादत, ASI के सड़क किनारे नमाज अदा करते तस्वीर इंटरनेट पर छाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2020 14:37 IST

आंध्र प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण से 31 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1,177 है। देश भर कोविड-19 के 27,892 केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये वायरल तस्वीर 26 अप्रैल रविवार की बताई जा रही है। देशभर में लॉकडाउन के बीच शनिवार से रमजान का महीना शुरू हो गया है।

हैदराबाद:कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन बीच आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के एक पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में  ASI के सड़क किनारे बैठकर नमाज अदा करते दिख रहे हैं। गुंटूर के लालापेट पुलिस स्टेशन में तैनात करीमुल्ला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हैं। जिन्होंने ड्यूटी के साथ रोजा भी रखा है।  ड्यूटी के दौरान वह  नमाज किसी खाली जगह पर बैठकर कर लेते हैं।  देशभर में लॉकडाउन के बीच शनिवार से रमजान का महीना शुरू हो गया है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। 

लॉकडाउन में करीमुल्ला की ड्यूटी एक चेक पोस्ट पर लगी है। ये वायरल तस्वीर 26 अप्रैल रविवार की बताई जा रही है। रविवार को करीमुल्ल अपने रोजे के साथ ड्टूटी भी करते रहे। इसी दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट के पास ही खुली सड़क के किनारे नमाज भी अदा की। बताया जा रहा है कि जिस वक्त करीमुल्ला नमाज पढ़ रहे हैं उनके साथ सिपाही चेक पोस्ट संभाल रहे थे। ड्यूटी के साथ इबादत की ये तस्वीर वायरल हो रही है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,177 हुई

आंध्र प्रदेश के राजभवन में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं। कुर्नूल जिले में एक सांसद के परिवार में छह लोगों के संक्रमित होने का पता चला है। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 80 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 1,177 पर पहुंच गई। संक्रमण से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मुक्त होकर 235 लोग अब तक घर जा चुके हैं। 

कृष्णा जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए हैं वहीं गुंटूर में 23 और कुर्नूल में 13 नए मामले सामने आए हैं। चित्तूर और पश्चिमी गोदवारी जिले के अस्पतालों से चार मरीजों को छुट्टी दे गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनआंध्र प्रदेश निर्माण दिवससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो