लाइव न्यूज़ :

Video: बेघर बुजुर्ग को मजाक में चॉकलेट में लपेटकर साबुन खिलाया, बाद में इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी

By अनुराग आनंद | Updated: November 28, 2020 14:35 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स नकली आइसक्रीम को शुरुआत में कई बार काटकर खाता है तो उसे स्वादिष्ट लगता है। लेकिन, क्षण भर बाद उस आदमी को पता चलता है कि वह चॉकलेट के साथ चमकता हुआ साबुन खा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में बेघर से इस तरह से गलत व्यवहार करने के जुर्म में इन्फ्लुएंसर के खिलाफ केस हो सकता है।इन्फ्लुएंसर के इस व्यवहार की वजह से इंस्टाग्राम पर लोगों से बेहद नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

नई दिल्ली:  कोलंबिया के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बिना सोचे- समझे बेघर से मजाक करना मंहगा पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक बेघर बुजुर्ग को मजाक-मजाक में चॉकलेट में लपेटकर साबुन खिला दिया था।

डेली मेल वेबसाइट के मुताबिक, साबुन खाने के बाद बेघर बुजुर्ग ने इन्फ्लुएंसर के खिलाफ गुस्सा किया। जिसके बाद हो-हंगामा होते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही इस मामले में जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में बेघर से इस तरह से गलत व्यवहार करने के जुर्म में इन्फ्लुएंसर के खिलाफ अपराधिक मामले में मुकदमा चल सकता है। यही वजह है कि पुलिस तक मामला के पहुंचने के बाद इन्फ्लुएंसर ने मुकदमे से बचने के लिए अपने इस तरह के निम्न स्तरीय व्यवहार को लेकर बेघर बुजुर्ग से माफी मांगी है।

इन्फ्लुएंसर मिल्टन डोमिन्गेज ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हाल ही में हमारे द्वारा किए गए मजाक पर लोगों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसके लिए मैं इमानदारी से इसमें शामिल लोगों और समुदाय से माफी मांगता हूं। 

allowfullscreen frameborder="0" width="698" height="573" scrolling="no" id="molvideoplayer" title="MailOnline Embed Player" src="https://www.dailymail.co.uk/embed/video/2301940.html"

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स नकली आइसक्रीम को शुरुआत में कई बार काटकर खाता है तो उसे स्वादिष्ट लगता है। लेकिन, क्षण भर बाद उस आदमी को पता चलता है कि वह चॉकलेट के साथ चमकता हुआ साबुन खा रहा है। इसके बाद बुजुर्ग गिडगिड़ाते हुए कहता है कि मैंने देखा कि तुमने मुझे साबुन दिया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो