लाइव न्यूज़ :

हिंदू राष्ट्र: इमरान खान ने मोदी सरकार को दी मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी, यूजर बोला- कुछ भी करने से पहले अपने पूर्वजों को देख लेना

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 15:45 IST

इमरान खान अपने ट्वीट्स पर ट्रोल हो रहे हैं। अरबन मोंक नाम के यूजर ने करीब 50 वर्ष पुरानी तत्कालीन पाक आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्वी पाकिस्तान के आखिरी गवर्नर एएके नियाजी की तस्वीर साधा करते हुए इमरान खान के ट्वीट के जवाब में लिखा, ''कुछ भी करने से पहले अपने पूर्वजों को देख लेना।''

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने पिछले दिनों संशोधित नागरिकता कानून (CAA) देश में लागू किया लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को यह रास नहीं आ रहा है।इमरान खान ने हिंदू राष्ट्र की बात करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की थमकी दी है।

भारत सरकार ने पिछले दिनों संशोधित नागरिकता कानून (CAA) देश में लागू किया लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को यह रास नहीं आ रहा है और उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने आधिकारिक हैंडल से अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा, ''पिछले पांच वर्षों की मोदी सरकार में, भारत हिंदुत्व वर्चस्ववाद फांसीवादी विचारधारा के साथ हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। अब संशोधित नागरिकता कानून के साथ उन सभी भारतीयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है जो बहुलवादी भारत चाहते हैं और अब यह एक जन आंदोलन बन रहा है। 

इसके साथ ही भारतीय कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कब्जाने वाले भारतीय बलों की घेराबंदी जारी है और जब इसे हटाया जाएगा तो खून-खराबे की उम्मीद की जा सकती है। जैसे-जैसे ये विरोध बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे भारत से पाक को खतरा भी बढ़ता जा रहा है। भारतीय सेना प्रमुख का बयान झूठे झंडा संचालन की हमारी चिंताओं को बढ़ाता है।

मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसके बारे में चेताता रहा हूं और फिर से दोहरा रहा हूं- ''अगर भारत अपनी घरेलू अराजकता से ध्यान हटाने के लिए, साथ ही हिंदू राष्ट्रवाद को बढ़ाने के लिए युद्ध उन्माद को भड़काता है तो पाकिस्तान के पास मुंहतोड़ जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।''

इमरान खान अपने ट्वीट्स पर ट्रोल हो रहे हैं। अरबन मोंक नाम के यूजर ने करीब 50 वर्ष पुरानी तत्कालीन पाक आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्वी पाकिस्तान के आखिरी गवर्नर एएके नियाजी की तस्वीर साधा करते हुए इमरान खान के ट्वीट के जवाब में लिखा, ''कुछ भी करने से पहले अपने पूर्वजों को देख लेना।''

बता दें कि 16 दिसंबर 1971 में पाकिस्तान ने भारत से जंग हारने के बाद आत्मसमर्पण के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और पूर्वी पाकिस्तान के बांग्लादेश के तौर पर नए राष्ट्र के गठन को चिह्नित किया था।

इसी तरह और भी कई यूजर्स ने ट्वीट किए-

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टइमरान खानपाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा