लाइव न्यूज़ :

ईशा अंबानी की शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंची हिलेरी क्लिंटन, वीडियो में देखें अंबानी परिवार ने कैसे किया स्वागत

By भाषा | Updated: December 9, 2018 05:00 IST

ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी करेंगी। इससे जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम (प्री वेडिंग सेरेमनी) होटल उदय विलास व सिटी पैलेस में हो रहे हैं।

Open in App

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए देश और दुनिया की प्रमुख हस्तियां शनिवार को झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचीं । इनमें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।

ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। इससे जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम (प्री वेडिंग सेरेमनी) यहां के होटल उदय विलास व सिटी पैलेस में हो रहे हैं। कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए और इनमें प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका बेयोंस ने प्रस्तूती दी।  

इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अमेरिका से पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शनिवार को यहां पहुंची। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ उदयपुर आए हैं। फिल्मी दुनिया से अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, विद्या बालन व जॉन अब्राहम यहां पहुंचे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची है। 

कारोबारी जगत से आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी निवास मित्तल, एयरटेल के सुनील मित्तल, बीपी के मुख्य कार्यकारी बॉब डुडले, एरिक्सन के सीईओ बोर्जे एकोलम सहित अनेक प्रमुख हस्तियां यहां पहुंची हैं। 

राजनीतिक गलियारों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व स्मृति ईरानी तथा अखिलेश यादव यहां पहुंचने वाले नेताओं में प्रमुख हैं।

इन मेहमानों के लिए होटल उदय विलास में एक स्वदेशी बाजार भी लगाया गया है जहां 108 पारंपरिक भारतीय कला प्रारूपों की प्रदर्शनी भी शामिल है। राजस्थान की फड़ व बिहार की मधुबनी कला को इसमें दर्शाया गया है। 

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीनीता अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

ज़रा हटके अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो