लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में राहुल ने मारी ऑंख, प्रिया प्रकाश और तेजस्वी यादव ने दिए मजेदार रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 20, 2018 22:39 IST

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। राहुल ने जैसे ही पीएम मोदी को आंख मारी, ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: मानसून सत्र में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निशाना साध रहे थे। इसी दौरान वह पीएम मोदी के पास गए और उन्हें उठने के लिए कहने लगे। लेकिन पीएम मोदी ने उठने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद राहुल ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को बुलाकर उनसे हाथ मिलाया। यही नहीं, इसके बाद राहुल अपनी सीट पर बैठ गए और उन्होंने पीएम मोदी को देखते ही मसखरी के तौर पर आंख भी मार दी। 

राहुल द्वारा आंख मारते ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। राहुल के इस तस्वीर की तुलना  मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के आंख के इशारे से जोड़ा जाने लगा। इसी दौरान प्रिया प्रकाश ने भी राहुल की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे ही दी। उन्होंने  राहुल गांधी द्वारा आंख मारने वाली तस्वीर को देखकर कहा  'उनकी ऐसी तस्वीर देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है।'  

No-Confidence Motion LIVE: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी है बहस, ड्रामा और हंगामा, पीएम मोदी का भाषण शुरू

 

राहुल गांधी की आंख मारते हुए तस्वीर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मेरे दोस्त, वह आंख सही जगह मारी है। जहां पर दुखे वहां तेजी से प्रहार करो। उनके झूठों के पुलिंदों का कच्चा-चिट्ठा खोलने और एक अद्भुत भाषण के लिए बहुत-बहुत बधाई।'

बता दें कि प्रिया प्रकाश पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक वायरल वीडियो की वजह से छा गई थीं। मलयाली फिल्म 'ओरू अडार लव' से डेब्यू करनेवालीं प्रिया इसी फिल्म के एक गाने की छोटी सी क्लिप से रातोंरात स्टार बन गईं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीतेजस्वी यादवअविश्वास प्रस्ताव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल