लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन का फटाफट एक्शन, समाज में जहर घोल रहे युवक पर की तुरंत कार्रवाई , जानें जमशेदपुर का पूरा वाकया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 13:24 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में धार्मिक विद्वेष फैलने नहीं दिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में गृह विभाग मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने पास खुद रखा है. जमशेदपुर वाले वीडियो पर हेमंत सोरेन ने तुरंत कार्रवाई की है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। ट्विटर के जरिए सोरेन जनता की कई समस्याओं को न सिर्फ सुन रहे हैं बल्कि उसका निपटारा भी कर रहे हैं। एक मामला झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ा हुआ है। जमशेदपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक फल बेचने वाले शख्स को एक व्यक्ति बुरी तरह गालियां दे रहा है। उसे शहर छोड़कर भाग जाने के लिए कह रहा है।

इस वीडियो को प्रदीप कुमार नाम के यूजर ने हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा, सर प्लीज ध्यान दीजिएगा यह वीडियो सही है या गलत मुझे पता नहीं लेकिन सजग रहने की जरूरत है। देश का माहौल खराब करने के लिए आतंकवादी लोग कुछ भी कर सकते हैं धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जवाब देते हुए लिखा, प्रदीप जी, आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है। झारखंड में धार्मिक विद्वेष फैलने नहीं दिया जाएगा। 

 

प्रदीप जी, आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है। झारखंड में धार्मिक विद्वेष फैलने नहीं दिया जाएगा। https://t.co/jHGXQj3unu— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 26, 2020

 

इस वीडियो एक व्यक्ति दूसरे समुदाय के शख्स को गंदी-गंदी गालियां देने के अलावा उसे शहर छोड़ने की धमकी दे रहा है.

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन

28 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हेमंत सोरेन ने अपने पास गृह, जेल, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार रखे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 81 सीटों में से 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उसने सत्ताधारी भाजपा को पराजित किया जिसे सिर्फ 25 सीटें मिलीं। जेएमम ने 30, कांग्रेस ने 16 और आरजेडी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडजमशेदपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'