लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बाढ़ के प्रकोप से परेशान महिला ने JJP विधायक को मारा थप्पड़, इलाके का दौरा करने पहुंचे थे ईश्वर सिंह

By अंजली चौहान | Updated: July 13, 2023 10:36 IST

हरियाणा में बाढ़ से नाराज एक महिला ने बुधवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक ईश्वर सिंह को उस वक्त थप्पड़ मार दिया, जब वह घुला में हालात का जायजा ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में बाढ़ पीड़िता ने जेजेपी विधायक को मारा चाटा बाढ़ के कारण परेशान थी महिला विधायक ईश्वर सिंह ने महिला को किया माफ

कैथल: हरियाणा में कैथल के गुहला में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी के विधायक ईश्वर सिंह को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला बाढ़ पीड़ित है और इलाके में पानी भरने के कारण आम जनता काफी परेशान हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाके का जेजेपी विधायक दौरा करने पहुंचे थे।

जहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा थी इसी दौरान वह जनता से बात करने पहुंचे थे लेकिन गुस्से में महिला ने विधायक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद विधायक को फौरन घटनास्थल से दूर ले जाया गया। 

दरअसल, हरियाणा में घग्गर नदी उफान पर है और इस कारण सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है। पानी भर जाने के कारण किसानों के खेतों में फसलों का नुकसान हो रहा है वहीं, घरों में भी पानी भरने के कारण जल-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में बुधवार को ईश्वर सिंह इलाके का जायजा लेने पहुंचे थे।

हालांकि, बाढ़ पीड़िता महिला ने विधायक को देखकर अपना आपा खो दिया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने विधायक को थप्पड़ मारने के बाद सवाल भी पूछा कि, "तुम अब क्यों आए हो?" जानकारी के अनुसार, महिला एक छोटा बांध टूटने से नाराज थी जिसके कारण पूरे इलाके में पानी भर गया और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। 

विधायक ने महिला को किया माफ 

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जब वह एक गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए तो लोगों ने उनका अपमान किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला को उसके इस कृत्य के लिए माफ कर रहे हैं और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि उसने जो किया उसके लिए कोई कार्रवाई की जाए। मैंने उसे माफ कर दिया है।" 

विधायक ने आगे कहा कि राहत उपाय चल रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के बाद पंजाब और हरियाणा के कई गांव घग्गर नदी के उफनने से प्रभावित हैं। यह एक प्राकृतिक आपदा है जिससे बाचव का काम जारी है।

मालूम हो कि जननायक जनता पार्टी हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। 

बारिश के कारण हरियाणा में 7 लोगों की मौत 

पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सरकारी आकंड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में बारिश के कारण हादसों में मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है जिसमें से सात मौते हरियाणा में हुई है। हरियाणा के अधिकतर इलाके बाढ़ से प्रभावित है और तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। 

टॅग्स :हरियाणामानसूनबाढ़जननायक जनता पार्टीBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी