लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे कुरूक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल, मतदान केंद्र पर देखते रह गए लोग; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: October 5, 2024 11:48 IST

Haryana Assembly Election 2024:जैसे ही 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शुरू हुआ, भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र में अपना वोट डालने के लिए पहुंचकर सुर्खियां बटोरीं।

Open in App

Haryana Assembly Election 2024:  दिल्ली से सटे हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पांच अक्टूबर को सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान आज शाम तक संपन्न किए जाएंगे जिसके नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे। 90 सीटों के लिए मतदान शुरू होते ही, प्रमुख नेताओं समेत कई नागरिक सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए। इस बीच, सबसे ज्यादा किसी चीज ने अपनी ओर लोगों का ध्यान खींचा तो वो हैं बीजेपी के सांसद जिसने पोलिंग बूथ पर पहुंचने के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया।

जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, कुरुक्षेत्र से तीन बार भाजपा सांसद रहे नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अपना वोट डाला। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह घोड़े पर सवार है और जैसे ही पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं वह घोड़े से उतर मतदान केंद्र में दाखिल होते हैं।

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के नेताओं समेत कई प्रमुख हस्तियों के मैदान में होने के कारण, ये विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसका लक्ष्य राज्य में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के भाजपा के प्रयास को विफल करना है।

इसके अलावा, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होनी है।

टॅग्स :नवीन जिंदलहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…