लाइव न्यूज़ :

Video: एक पैर से कूद-कूद कर प्रियांशू कुमारी 2 KM की दूरी तय कर जाती है हर रोज ऐसे स्कूल, नंदलाल ने दिया पैरों से बीए की परीक्षा, जानें क्या है इनके सपने

By आजाद खान | Updated: June 30, 2022 11:52 IST

सिवान की रहने वाली प्रियांशू कुमारी डॉक्टर बनना चाहती है। उसने अपने पैरों को ठीक करवाने के लिए सरकार से मदद की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देसिवान और मुंगेर के एक दिव्यांग छात्र और छात्रा का वीडिया जारी हुआ है। प्रियांशू कुमारी जो सिवान की रहने वाली है, उनका एक पैर नहीं है। वहीं नंदलाल हाथ नहीं होने के कारण अपने पैरों से पढ़ाई लिखाई करते है।

पटना: बिहार के सिवान में रहने वाली एक दिव्यांग छात्रा का वीडियो जारी हुआ है जिसका एक पैर नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिव्यांग छात्रा प्रियांशू कुमारी को एक पैर पर चलते हुए देखा जा रहा है। वह अपने घर से स्कूल तक एक पैर पर कूदते हुए हर रोज स्कूल जाती है। प्रियांशू ने सरकार से मदद की अपील की है। इसी तरीके से मुंगेर जिला में एक दिव्यांग छात्र नंदलाल का भी वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक पैर से बीए की परीक्षा दे रहा है। नंदलाल का सपना है कि वह आगे पढ़े और वह आईएएस बने। 

क्या है प्रियांशू कुमारी की कहानी

दिव्यांग छात्रा प्रियांशू कुमारी बिहार के सिवान की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के पास पैसे नहीं है इसलिए वे उनका एक पैर नहीं लगवा पा रहे है। पैर नहीं होने के कारण उसे हर रोज के काम में बहुत दिक्कत हो रही है। यही नहीं इसके कारण उसे स्कूल जाने में भी बहुत परेशानी होती है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियांशू कुमारी हर रोज दो किलोमीटर तक ऐसे ही एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती है। प्रियांशू कुमारी का कहना है कि वह सरकार से मदद की उम्मीद करती है। 

इस पर बोलते हुए ने प्रियांशू कुमारी ने कहा, "मेरा सपना डॉक्टर बनना है। सरकार से मेरी अपील है कि हमारी मदद करे और मेरा ऑपरेशन करवा दें ताकि मैं आगे पढ़-लिख सकूं।"

 नंदलाल बड़े होकर बनना चाहते है आईएएस

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें बिहार के मुंगेर के एक दिव्यांग छात्र नंदलाल को दिखाया गया है। नंदलाल के हाथ नहीं है और वे पढ़ाई लिखाई अपने पैरों से करते है। नंदलाल ने अपने पैरों के माध्यम से अपने बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है। अपनी पढ़ाई को लेकर नंदलाल का कहना है, "बीए की पढ़ाई के बाद मैं बीएड की पढ़ाई करूंगा और मेरा सपना है कि मैं आईएएस की भी तैयारी करूं।"

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे नंदलाल सभी छात्रों के बीच अपनी बीए की परीक्षा दे रहा है। एक तरफ जहां अन्य छात्र बेन्च पर अपनी परीक्षा दे रहे थे, वहीं नंदलाल बैठने वाले चेयर पर पेपर रख कर अपना इग्जाम दे रहा है। यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। 

टॅग्स :अजब गजबबिहारवायरल वीडियोसीवान लोकसभा सीटडॉक्टरIAS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो