लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के नसीहत का ग्रेटा थनबर्ग ने अनोखे अंदाज में दिया जवाब, अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा- हां, गुस्से पर... 

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 13, 2019 09:20 IST

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में ग्रेटा ने ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में विफल होने के लिए “आपकी हिम्मत कैसे हुई(हाउ डेयर यू)” के शीर्षक वाले अपने वक्तव्य से दुनिया के नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ से सम्मानित किया गया है।ट्रंप ने ट्वीट किया, “यह बुरा है। ग्रेटा, अपने गुस्से को काबू करो और फिर अपने दोस्त के साथ कोई पुरानी अच्छी फिल्म देखने जाओ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ चुनी गई 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पर चुटकी लेते हुए कहा है कि जलवायु कार्यकर्ता को अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना चाहिए । साथ ही ट्रंप ने ग्रेटा को अपने दोस्तों के साथ पुरानी फिल्में देखने की सलाह तक दे डाली। ट्रंप ने ट्वीट किया, “यह बुरा है। ग्रेटा, अपने गुस्से को काबू करो और फिर अपने दोस्त के साथ कोई पुरानी अच्छी फिल्म देखने जाओ। शांत ग्रेटा, शांत।” इस ट्वीट का जवाब ग्रेटा ने बड़े ही अनोखे अंजाद में दिया। डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देने के लिए ग्रेटा ने अपना ट्विटर बॉयो चेंज कर लिया। 

ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर बॉयो पर लिखा ''एक टीनेजर जो एंगर मैनेजमेंट की समस्या पर काम कर रही है। फिलहाल चिल कर रही हूं और पुरानी ओल्ड फैशन्ड फिल्म देख रही हूं दोस्तों के साथ।'' ग्रेटा थनबर्ग के ट्विटर पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

ग्रेटा स्वीडन की संसद के सामने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अकेले प्रदर्शन करने के लिए पहली बार चर्चा में आई थीं। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में ग्रेटा ने ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में विफल होने के लिए “आपकी हिम्मत कैसे हुई(हाउ डेयर यू)” के शीर्षक वाले अपने वक्तव्य से दुनिया के नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया था। जिसके बाद ग्रेटा ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी। 

ग्रेटा ऑटिज्म से संबंधित एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लोगों को मेलजोल बढ़ाने में समस्या होती है। ग्रेटा की इस बीमारी ने भी उन्हें आलोचकों के निशाने पर खड़ा कर दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने उन्हें “दुस्साहसी बच्चा” कहा है। बीते सितंबर में न्यूयॉर्क में ग्रेटा के दिए भाषण के बाद भी ट्रम्प ने ट्वीट किया था ''वह बेहद खुशहाल युवा लड़की (हैप्पी यंग गर्ल) नजर आ रही है, जो उज्ज्वल और अद्भुत भविष्य की तलाश में है। देखकर अच्छा लगा।” (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :ग्रेटा थनबर्गडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो