लाइव न्यूज़ :

50 हजार साल बाद धरती के करीब से गुजरेगा 'ग्रीन' धूमकेतु, जानें भारत में कब और कहां दिखाई देगा

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 31, 2023 19:38 IST

धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) बुधवार को धरती के पास से गुजरेगा। यह धूमकेतु 50 हजार साल बाद एक बार फिर धरती के इतने करीब आया है। आप इसे बुधवार को देख सकते है। भारत में भी हर राज्य से यह नजारा दिखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देधरती के पास से गुजरेगा दुर्लभ हरा धूमकेतु,बुधवार या गुरुवार को दिखने की संभावना बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप के भी दिख सकता है यह धूमकेतुयह धरती से 2.5 लाइट मिनट्स की दूरी या 42.5 मिलियन किलोमीटर दूर से गुजरेगा।

नई दिल्ली : एक दुर्लभ हरे रंग का C/2022 E3 (ZTF) नाम का धूमकेतु बुधवार को धरती के पास से गुजरेगा। यह धूमकेतु 50 हजार साल बाद फिर से धरती के इतने करीब आया है । ये C/2022 E3 (ZTF) भारत के लगभग हर राज्य सहित दुनियाभर में दिखाई देगा। नासा के मुताबिक 12 जनवरी को यह सूर्य के सबसे करीब था। इसके बाद से लगभग पूरे जनवरी यह उत्तरी गोलार्ध टेलीस्कोप के जरिए दिखाई दिया और अब 1 और 2 फरवरी को इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकेगा।

धूमकेतु की झलक आपको बुधवार या गुरुवार को आसमान में दिखाई देगी। यह बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप के भी देखा जा सकता है। बता दें इस धूमकेतु की खोज एस्ट्रोनॉमर्स Frank Masci और Bryce Bolin ने 2022 मार्च को Zwicky Transient Facility के इस्तेमाल से की थी। एस्ट्रोनॉमर्स ने बताया है कि यह धरती से 2.5 लाइट मिनट्स  की दूरी या 42.5 मिलियन किलोमीटर से दूरी से गुजरेगा।

नासा द्वारा जारी किए गए विडियो में बताया गया है कि जब C/2022 E3 (ZTF)सूर्य के सबसे करीब आएगा, तब इसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। यह जितना तेज चमक रहा है अगर वही चमक बरकरार रहती है, तो जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब आप रात में इसे बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप की मदद के देख सकेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, यह धूमकेतु 50,000 वर्ष में सूरज का एक चक्कर लगाता है।

टॅग्स :नासाअर्थ (प्रथ्वी)सूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो