लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के 3 साल पूरे होने पर वायरल हुआ पीएम मोदी का ये पुराना वीडियो, जानिए प्रधानमंत्री को किस बात की याद दिला रहे हैं लोग

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2019 16:03 IST

पीएम मोदी का ये पुराना वायरल वीडियो आठ नवंबर, 2016 को रात आठ बजे नोटबंदी की घोषणा करके 500 और 1000 के नोट के चलन को रोकने के ठीक पांच दिन बाद का है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के इस पुराने वीडियो को ट्विटर यूजर हैशटैग #आओ_मोदी_चौराहे_पर के साथ शेयर कर रहे हैं।आठ नवंबर 2016 को रात आठ बजे पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था।

आठ नवंबर का दिन देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। यही वह दिन है जब तीन साल पहले 2016 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई थी। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में 500 और 2000 के नये नोट जारी किए गए। सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है।

आज नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी कर रहे हैं, "भाइयों बहनों, मैंने सिर्फ देश से 50 दिन मांगे हैं। 50 दिन। 30 दिसंबर तक मुझे मौका दीजिए मेरे भाइयों बहनों। अगर 30 दिसंबर के बाद कोई कमी रह जाए, कोई मेरी गलती निकल जाए, कोई मेरा गलत इरादा निकल जाए। आप जिस चौराहे पर मुझे खड़ा करेंगे, मैं खड़ा होकर, देश जो सजा करेगा वो सजा भुगतने को तैयार हूं।" 

पीएम मोदी का ये पुराना वायरल वीडियो आठ नवंबर, 2016 को रात आठ बजे नोटबंदी की घोषणा करके 500 और 1000 के नोट के चलन को रोकने के ठीक पांच दिन बाद का है। जब वह गोवा के एक एयरपोर्ट के शिलान्यास पर नोटबंदी के बारे में बोल रहे थे। 

इस वीडियो को शेयर कर ट्विटर यूजर कह रहे हैं कि लगता है पीएम मोदी अपनी ही कही हुई बात भूल गए हैं। लोग पीएम मोदी के उस पुराने वीडियो को हैशटैग #आओ_मोदी_चौराहे_पर के साथ शेयर कर रहे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल