लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड के इनकार को इकरार में बदलने की कोशिश, बैंड-बाजा लेकर घर पहुंच गई युवती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2021 18:43 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के लिए बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंची। बॉयफ्रेंड किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था। लड़की के परिवार ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था। हालांकि मामले ने तूल पकड़ा तो मौके पर पुलिस पहुंची। बाद में लड़की को समझाकर शांत करवाया गया और उसे घर भेजा गया। 

लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच पिछले कुछ वक्त से अफेयर था, लेकिन सेना में नौकरी मिलने के बाद लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने शादी न होने पर आत्महत्या की भी धमकी दी है। 

दो साल पहले हुई थी मुलाकात

लड़की ने बताया कि वह करीब दो साल पहले अपनी मौसी के घर संदीप से मिली थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। लड़की का दावा है कि लड़के ने शादी के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। लेकिन सेना में नौकरी मिलने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के रिश्तेदारों ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि लड़के ने उसके माता-पिता से भी बात की थी। 

लड़की के परिवार ने दर्ज कराई एफआईआर

इस मामले में लड़की के परिवार ने थाने में एफआईआर दर्ज करा रखी है। जिसमें विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद यह मामला अदालत में पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि यह लड़के की कानूनी रूप से पहली शादी होगी। इसलिए उसे नहीं रोक सकते हैं। हालांकि उन्होंने लड़की को सिविल तरीके से अपनी बात रखने के लिए कहा है। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी