लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad: मोबाइल फोन में व्यस्त था शख्स, कार के नीचे आने से हुई डॉग की मौत, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 16, 2023 15:31 IST

Ghaziabad Dog Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार के नीचे आने से एक शख्स के पालतू डॉग की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कार सवार ने डॉग पर चढ़ाई कार, मौतइंदिरापुरम थाने में कार सवार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत22 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Ghaziabad Dog Video Viral: कहते हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी। यह कहावत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स पर सटीक बैठ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार के नीचे आने से एक शख्स के पालतू डॉग की जान चली गई। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पोस्ट कर एक यूजर ने लिखा कि बेज़ुबान की मौत में गलती किसकी।

कार चालक की या मोबाइल में डूबे शख़्स की। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि यह वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम की है। 

21 सेकंड के इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स फोन पर व्यस्थ है और साथ में उसका एक पालतू भी है। इधर दूसरी तरफ से एक कार सवार आ रहा है और वह डॉग पर कार चढ़ा देता है। इन सबके बीच डॉग की जान चली जाती है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 11 नवंबर की है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में यह घटना हुई। पुलिस को कार सवार के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

वायरल वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन

वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि डॉग की जान जाने के पीछे गलती मोबाइल में डूबे शख़्स की है। कार के अंदर से 10-15 फ़ीट की दूरी तक सड़क या सड़क से थोड़ी ऊपर तक की चीज दिखाई ही नहीं देती है। ये बेज़ुबान तो बहुत छोटा था। कार या किसी भी वाहन चालक की भी सावधानी बरत पाने की अपनी सीमा है। सड़क पर चलते वक्त, वाहन चलाते वक्त या किसी भी अटेंशन वाले काम के वक्त मोबाइल का उपयोग ख़तरनाक तो है ही बल्कि अप्रत्याशित परिणाम या अंजाम का कारण भी है।

टॅग्स :गाजियाबादGhaziabad Development Authorityउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी