लाइव न्यूज़ :

जी20 सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े केजरीवाल की फिल्म अभिनेता ने शेयर की तस्वीर, कहा- कैप्शन दीजिए, ऐसे मिले जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2022 09:57 IST

केंद्र सरकार अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने, रणनीतियों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर को फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में जी20 की तैयारियों को लेकर पीएम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।बैठक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने, रणनीतियों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी में से एक तस्वीर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की है जिसमें वह पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं।

 इस तस्वीर को फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े खड़े केजरीवाल की तस्वीर को अभिनेता ने लोगों से कैप्शन देने को लेकर सुझाव मांगा जिसपर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई प्रतिक्रियाएं व्यंग्य लहजे में हैं तो कई ने तंज कसा है।

एक यूजर ने लिखा- मोदी जी सिसोदिया के लिए मसाज का प्रबंध कर दिया है, अगले सप्ताह गिरफ्तार करवा दो। एक ने लिखा, मैं आपका आज्ञाकारी बना रहूंगा। एक अन्य ने लिखा, फोटो देखकर लग रहा है कि माहौल कुछ ऐसा ही रहा होगा। ममता और खासकर केजरीवाल कह रहे होंगे, आप तो बिग बॉस हैं, थोड़ा पैसा मिल जाता तो बड़ी मेहरबानी होती। 

एक यूजर ने मोदी के सामने खड़े कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर पोस्ट की है और अभिनेता से कहा कि इसका भी कैप्शन दीजिए। इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष पीएम के सामने जैकेट में हाथ डाले खड़े हैं। ऐसी कई प्रतिक्रियाएं हैं, देखिएः 

गौरतलब है कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से करीब 40 दलों के अध्यक्षों को बैठक में आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई राज्यों के मुखिया सहित बड़े नेता मौजूद रहे। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शामिल हुए।

भारत ने एक दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। इस साल दिसंबर से हैदराबाद समेत देश के विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक जी20 बैठकों की मेजबानी किए जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :रणवीर शौरीअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल