लाइव न्यूज़ :

पटना में प्रशांत किशोर पर FIR दर्ज, 'बात बिहार की' अभियान के कंटेंट के नकल का आरोप

By निखिल वर्मा | Updated: February 27, 2020 08:12 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का महत्वाकांक्षी अभियान 'बात बिहार की' विवादों में घिरता दिख रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पितातुल्य बताते हुए अगले 10 सालों के योजनाओं के बार में सवाल किया थाबिहार की बात अभियान प्रशांत किशोर ने 18 फरवरी को लांच किया था और सौ दिनों में एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था.

18 फरवरी को बिहार में 'बात बिहार की' अभियान लॉन्च करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। 'बात बिहार की' के कंटेट के नकल के आरोप में पाटिलपुत्र थाने में प्रशांत किशोर पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। मोतिहारी के रहने वाले शाश्वत गौतम की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। प्रशांत किशोर ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में 'बात बिहार की' कैंपेन लॉन्च किया था और इस कैंपेन से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं।

जानें प्रशांत किशोर पर क्या है आरोप

हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर के अनुसार, शाश्वत गौतम ने 'बिहार की बात' के नाम से अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था जिसे जल्द ही लॉन्च करने की बात चल रही थी। इसी बीच उनके यहां काम करने वाले युवक ओसामा ने इस्तीफा दे दिया। ओसामा पर आरोप है कि उसी ने सारे कंटेंट प्रशांत किशोर को दिए। 18 फरवरी को जब प्रशांत किशोर ने कैंपेन के बारे में मीडिया को बताया था कि उस समय उन्होंने दावा किया था कि अब तक 2.93 लाख लोग जुड़े हुए हैं। पिछले 10 दिनों में 'बात बिहार की' वेबसाइट के अनुसार इससे 5.10 लाख लोग जुड़ चुके हैं।

शाश्वत गौतम ने कंटेंट के नकल के साक्ष्य भी पुलिस को दिए हैं। गौतम का दावा है कि उन्होंने अपने वेबसाइट को जनवरी महीने में रजिस्टर्ड करवाया था जबकि किशोर ने फरवरी में इसे पंजीकृत करवाया है। फिलहाल biharkibaat.com में किसी अन्य न्यूज साइट की तरह कंटेंट है। वहीं पटना पुलिस आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत हुई एफआईआर की जांच में जुटी हुई है।

इस मसले पर प्रशांत किशोर ने अब तक नहीं किया कोई ट्वीट

इस मसले पर प्रशांत किशोर का अब तक कोई बयान नहीं आया है और ना ही उन्होंने ट्वीट किया है। उनका आखिरी ट्वीट बुधवार दोपहर( 26 फरवरी) का है। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग की थी।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी