लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: अगर एक दिन में तीन घंटे तक आप बीयर नहीं पी सकते तो भी आप जीवित रहोगे, इनफैंटिनो ने कहा- स्टेडियम में ‘अल्कोहल’ वाली बीयर मत लें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 17:07 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: विश्व कप रविवार से शुरू होगा जिसमें शुरुआती मुकाबला मेजबान देश कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शक ‘फीफा फैन फैस्टिवल’ में शाम को अल्कोहल वाली बीयर पी सकते हैं।बीयर प्रतिबंध का फैसला कतर के अधिकारियों और फीफा द्वारा मिलकर किया गया था।यूरोप की समस्याओं का जिक्र किया, जो मानवाधिकारों को लेकर इस देश की आलोचना कर रहे है।

FIFA World Cup Qatar 2022: फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने कतर के विश्व कप स्टेडियम में ‘अल्कोहल’ वाली बीयर की बिक्री प्रतिबंधित करने के फैसले पर कहा कि यह दर्शकों के लिये महज थोड़ी सी असुविधा होगी। इनफैंटिनो ने कहा कि स्टेडियम में बीयर प्रतिबंध का फैसला कतर के अधिकारियों और फीफा द्वारा मिलकर किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अंत तक कोशिश की कि क्या यह संभव है। ’’ इनफैंटिनो ने कहा, ‘‘अगर एक दिन में तीन घंटे तक आप बीयर नहीं पी सकते तो भी आप जीवित रहोगे। शायद यही कारण है कि फ्रांस में, स्पेन में और स्कॉटलैंड में स्टेडियमों में अल्कोहल प्रतिबंधित है। शायद वे हमसे ज्यादा समझदार हैं। ’’ हालांकि दर्शक ‘फीफा फैन फैस्टिवल’ में शाम को अल्कोहल वाली बीयर पी सकते हैं। विश्व कप रविवार से शुरू होगा जिसमें शुरुआती मुकाबला मेजबान देश कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जायेगा।

इनफैंटिनो ने यूरोपीय देशों से विश्व कप की आलोचना को दोयम दर्जे का करार दिया

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने विश्व कप के मेजबान कतर के यूरोपीय आलोचकों पर निशाना साधते हुए अपने घरेलू महाद्वीप की नैतिकता को दोयम दर्जे का करार दिया। इन्फैंटिनो ने कतर ने टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर यूरोप की समस्याओं का जिक्र किया, जो मानवाधिकारों को लेकर इस देश की आलोचना कर रहे है।

यूरोपीय देश यहां के स्टेडियमों और बुनियादी ढाँचे के निर्माण के दौरान प्रवासी श्रमिकों के साथ होने वाले खराब बर्ताव की आलोचना कर रहे है।  इनफैंटिनो ने शनिवार को यहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कहा, ‘‘हम यूरोपीय पिछले 3,000 वर्षों से क्या कर रहे हैं, हमें लोगों को नैतिक सबक देना शुरू करने से पहले अगले 3,000 वर्षों तक माफी मांगनी चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि कतर और राजधानी दोहा, ‘‘अब तक के सर्वश्रेष्ठ विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार होगी। आज मैं खुद को कतर का निवासी महसूस करता हूं, मैं अरब का रहने वाल महसूस करता हूं। आज मैं अफ्रीकी महसूस करता हूं। आज मैं समलैंगिक महसूस करता हूं। आज मैं प्रवासी श्रमिक महसूस करता हूं।" 

इनफैंटिनो ने आलोचनओं को भेदभाव से भरा करार देने हुआ अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि इटली के माता-पिता के बच्चे के रूप में स्विट्जरलैंड जाने के बाद उन्होंने भी इस प्रवासी मजदूरों की तरह महसूस किया था।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों ने वहां काम करने की मंशा रखने वाले प्रवासियों के लिए  जब अपनी सीमाएं बंद कर दी थी, जबकि कतर ने कानूनी माध्यमों से भारत, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के श्रमिकों को अवसरों की पेशकश की थी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपSpainफीफाFIFA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी