लाइव न्यूज़ :

महिला मुखिया शादीशुदा प्रेमी संग हुई फरार, पंचायत चुनाव में आंखें हुई थीं चार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2022 18:20 IST

जब इश्क का भूत सर पर सवार हो जाता है तो सारी कायनात झूठी लगने लगती है। ऐसा ही कुछ हुआ महिला मुखिया रेखा देवी के साथ और उन्होंने मुखिया पद को लात मारते हुए प्रेमी के हाथ थाम लिया और उसके साथ फरार हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देमुखिया रेखा देवी अपने तीन नौजवान बच्चों को छोड़कर गांव के ही एक शख्स के साथ फरार हो गईबिहार के पंचायत चुनाव में रेखा देवी 161 वोट से जीती थी और इसमें उनके प्रेमी ने बहुत मदद की थीप्रेमी के साथ फरार हुईं मुखिया रेखा देवी का सबसे बड़ा बेटा 21 साल का है, उनके कुल तीन बेटे हैं

सीतामढ़ी: मुखिया को हो गया प्रचार करने वाले कार्यकर्ता से प्यार और समाज की सारी मार्यादा को ताक पर रखते हुए लेडी मुखिया दो बच्चों के बाप के साथ रफूचक्कर हो गई।

जी हां, ये मामला है बिहार के सीतमढ़ी जिले का, जहां खाप खोपराहा पंचायत की 40 साल की महिला मुखिया रेखा देवी अपनी ही पंचायत के एक शादीशुदा युवक को दिल दे बैठीं।

समाज के सभी नियम-कानून को धता बताते हुए महिला मुखिया अपने तीन नौजवान बच्चों को छोड़कर उस शख्स के साथ फरार हो गईं, जो खुद भी दो बच्चों का बाप है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के पंचायत चुनाव में रेखा देवी 161 वोट से जीती थी। उनके साथ फरार हुआ युवक चुनाव के समय कार्यकर्ता था और उनका जमकर प्रचार कर रहा था, उसी दौरान दोनों दोनों की आंखें चार हुईं और धीरे-धीरे दोनों के दिलों में प्रेम पनपने लगा।

कहते हैं कि न कि जब इश्क का भूत सर पर सवार हो जाता है तो सारी कायनात झूठी लगने लगती है। ऐसा ही कुछ हुआ महिला मुखिया रेखा देवी के साथ और उन्होंने मुखिया पद को लात मारते हुए प्रेमी के हाथ थाम लिया और उसके साथ फरार हो गईं।

बताया जा रहा है कि महिला मुखिया के साथ फरार होने वाला शख्स उन्हीं की पंचायत का रहने वाला है। यह घटना सीतमढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है। मुखिया रेखा देवी बीते 9 मार्च से घर से फरार हैं। रेखा देवी के पति सहित परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन वो नहीं मिली।

अंत में थकहार कर रेखा देवी के पति ने थाने में 15 मार्च को अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर में उन्होंने गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। मुखिया केखा देवी के पति ने बताया कि 9 मार्च की सुबह रेखा देवी टहलने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वो वापस घर नहीं पहुंचीं। इस दौरान उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।

मुखिया के पति ने इस मामले में गांव के राम प्रगाश कापड़, राम प्रगास कापड़ के बेटों संजय कापड़ और विजय कापड़ को आरोपी बनाया है। उन्होंने अपनी तहरीर में कहा कि तीनों मुझे बदनाम करने के लिए और मेरी पत्नी से शादी करने की नियत से बहला-फुसला भगा ले गये हैं।

वहीं दूसरी ओर गांव से लेकर शहर तक इस बात की चर्चा है कि मुखिया रेखा देवी का 35 साल के संजय कापड़ से प्रेम संबंध था, जिसने पंचायत चुनाव के दौरान रेखा देवी की बहुत मदद की थी। गांव के लोगों के मुताबिक पंचायत चुनाव से ही दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चुनाव के दौरान रेखा देवी के पक्ष में संजय कापड़ ने जमकर प्रचार किया था और उनके लिए वोट भी मांगा था। 

जानकारी के मुताबिक महिला मुखिया रेखा देवी के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा 21 साल का है, जो पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा हैं। वहीं दूसरी बेटी मैट्रिक में और तीसरा बेटा नौवीं कक्षा का छात्र है।

टॅग्स :सीतामढ़ीबिहारपंचायत चुनावक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो