लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हमले के डर से 'बुलेटप्रूफ बुर्के' में कोर्ट पहुंचे इमरान खान, भाजपा नेता ने वीडियो शेयर कर लिए मजे

By आजाद खान | Updated: April 5, 2023 11:42 IST

इमरान खान के कोर्ट जाने वाले वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने तंज कसा है। उन्होंने पाकिस्तान की हालात पर बोलते हुए लिखा है कि बस वे यही याद दिलाना चाहती है कि हम एक ही समय पर आजाद हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का लाहौर के एक कोर्ट में पेशी थी। पेशी के दौरान इमरान खान को 'बुलेटप्रूफ बुर्के'में कोर्ट जाते हुए देखा गया है। यही नहीं उनके आगे पीछे कई गार्ड्स भी दिखाई दिए है जो अपनी पीठ पर बुलेटप्रूफ बैलिस्टिक शील्ड लिए चल रहे थे।

इस्लामाबाद: पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर अदालत में जाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि इमरान खान भारी सुरक्षा के बीच एंटी टेररिज्म कोर्ट में पेश होने के लिए लाहौर के एक कोर्ट में जा रहे है। 

बता दें कि इससे पहले इमरान खान पर कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। ऐसे में यहां भी उन पर हमला न हो, इसलिए उन्हें इस तरीके से कोर्ट में ले जाया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब मजे ले रहे है। इस बीच इमरान खान के इस वीडियो पर भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि इमरान खान लाहौर के एक कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे है। इस दौरान इमरान खान एक काले रंग का बुलेटप्रूफ हेलमेट पहने हुए है। इमरान का बुलेटप्रूफ हेलमेट आम हेलमेट से बड़ा है और इसमें दो छेद की गई है ताकि पाक के पूर्व पीएम रास्ते को सही से देख पाएं।

यही नहीं उनके आगे पीछे गार्ड्स भी चल रहे है जो अपने पीठ पर काले रंग का शील्ड लटकाए हुए है। वीडियो में यह देखा गया है कि इमरान खान के आगे दो गार्ड्स और पीछे दो गार्ड्स शील्ड लिए हुए चल रहे है। यही नहीं इमरान खान के दाएं और बाएं ओर भी गार्ड्स बुलेटप्रूफ बैलिस्टिक शील्ड ले चलते हुए दिखाई दिए है। 

खुशबू सुंदर ने वीडियो शेयर कर क्या कहा है

इमरान खान के वायरल हो रहे वीडियो को भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी ट्वीट किया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए शुशबू ने लिखा है कि "पड़ोसियों के घर में हालात ठीक नहीं है। संभावित फायरिंग से बचने के लिए पूर्व पीएम सिर पर एक बाल्टी लगाए हुए हैं। बस याद दिलाने के लिए, हम एक ही समय में आजाद हुए थे। एक बात अहम है- मूलभूत सिद्धांत जिस पर राष्ट्र का निर्माण होता है... प्यार और नफरत नहीं।"

सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे खूब मजे

दरअसल, इमरान खान लाहौर के एंटी टेररिज्म कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। इस दौरान वे एक बूलेटप्रूफ हेलमेट में दिखाई देते है। इसका एक वीडियो भी पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया जाता है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा कि यह डूब मरने का मकाम है। वहीं एक और यूजर ने यह लिखा है कि इसको आप लीडर कहते हो। इस बंदे को केवल अपनी जान की फिक्र पड़ी है...बाकी सब जाए भाड़ में। 

एक और यूजर ने लिखा है कि मैं इस सीन को कभी भूल नहीं पाउंगी। यही नहीं एक यूजर ने यह भी लिखा है कि इन गार्ड्स को सलूट है।  

टॅग्स :इमरान खानवायरल वीडियोBJPपाकिस्तानअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा