लाइव न्यूज़ :

Fact Check: बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पूर्व PM मनमोहन सिंह? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 13:37 IST

भारत के कई सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया जा रहा है कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

Open in App

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन को जीत मिली है। चुनाव जीतने के बाइडन के 20 जनवरी, 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है। कोरोनोवायरस महामारी के कारण शपथ ग्रहण समारोह को सादगी पूर्व मनाए जाने की संभावना है। 

इस बीच भारत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हिस्सा ले सकते हैं। यही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर का तो यहां तक मानना है कि मनमोहन सिंह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस खबर की सच्चाई क्या है?

जो बाइडन व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पहले से रहा है जुड़ाव

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने वाले जो बाइडन व पीएम मनमोहन सिंह का आपस में काफी अच्छा संबंध है। अपने करियर के दौरान बाइडन ने भारत के साथ एक मजबूत संबंध की वकालत की है। जब मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे, तब बाइडन अमेरिका के एक राज्य के सीनेटर और साथ ही उपाध्यक्ष थे।

2008 में, जो बाइडन सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष थे, तो उन्होंने यूएस सीनेट की यूएस-इंडिया सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट को मंजूरी देने की दिशा में मनमोहन सिंह के साथ मिलकर काम किया था। यहां देखें साझा किए गए पोस्ट को 

क्या है इस मामले की सच्चाई?

भले ही दोनों नेताओं के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं लेकिन इसके बावजूद गूगल सर्च करने पर जो बाइडन द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने वाली कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके साथ ही बता दें कि इंडिया टुडे को मनमोहन सिंह के कार्यालय ने भी इस तरह के आमंत्रण मिलने से इनकार किया है। इस समय अमेरिकी चुनाव को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रहा है, जिस वजह से नियमानुसार राष्ट्रपति के नाम की घोषणा भी अभी नहीं हुई है। ऐसे में आमंत्रण की बत सही नहीं है। 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में आमतौर पर केवल अतिथि होते हैं लेकिन मुख्य अतिथि नहीं होते हैं। 

इस तरह से फैक्ट चेक में हमने पाया कि मनमोहन सिंह को जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के आमंत्रण वाली खबर गलत है। 

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकामनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो