लाइव न्यूज़ :

Fact Check: कोरोना की वजह से देश में फिर लगने जा रहा है 3 मई से लॉकडाउन? जानें क्या है सच्चाई

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 15:46 IST

सोशल मीडियो पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है कि 3 से 20 मई तक पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की सच्चाई क्या है, जानिए।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पोस्ट, दावा-तीन मई से देश में लगेगा लॉकडाउनहालांकि, ये पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है, सरकार ने ऐसी कोई घोषणा अभी तक नहीं की हैपीआईबी ने भी ट्वीट कर कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट फर्जी है

दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन को संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कारगर उपाय बताया गया  है। कई विशेषज्ञ इसकी वकालत करते हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर भी जारी है। कारण संक्रमण के आकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसे में कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट वायरल हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि 3 से 20 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन देश में लगाया जाएगा। इस बाबत सरकार ने लॉकडाउन के विषय में भ्रम की स्थिति साफ कर दी है ।

पीआईबी की फेक्ट चेक में कहा गया कि 'सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। हालांकि ये पूरी तरह फर्जी है।केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है ।' 

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सूचित किया कि देश में उसकी ओर से कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। साथ ही  मंत्रालय ने जिलों और क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना के संक्रमण को रोकने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों  को अपने क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन पर बनाकर सभाओं , बाजारों , कार्यालयों , स्कूलों और विश्वविद्यालय के संचालन में जरूरी सख्ती बरतने और टेस्टों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है।     

 साथ ही राज्यों को ये सलाह दी गई कि पिछले एक सप्ताह से  जिन क्षेत्रों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा है और जहां 60 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन वाले आईसीयू बेड भरे हुए हैं, वहां सख्त पाबंदियां लगाई जाएं।

अप्रैल में कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और मौत का आकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है । ऐसे में गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वयं रणनीति बनाने को कहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो