लाइव न्यूज़ :

Fact Check: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के अंतिम संस्कार का लाइव वीडियो देख रहे थे सीएम योगी?, जानें वायरल फोटो की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: October 2, 2020 12:54 IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस गैंगरेप पीड़िता के जबरन दाह संस्कार को लाइव वीडियो में देख रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआधी रात में पीड़िता के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई।  कांग्रेस, सपा व बसपा ने एक स्वर में योगी आदित्यनाथ सरकार के इस रवैये व यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप पीड़िता के शव का उत्तर प्रदेश पुलिस ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने बिना उनके इजाजत के जबरन पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार किया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कहा है कि परिवार वालों के हां कहने के बाद ही अंतिम संस्कार किया गया है। 

रात में ही जबरन अंतिम संस्कार किए जाने के बाद सुबह होते ही यूपी पुलिस पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए लोग यूपी पुलिस की आलोचना करने लगे। पीड़िता के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई हैं।  

इस बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के दाह संस्कार को लाइव देखने की एक और तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद गैंगरेप पीड़िता के अंतिम संस्कार के वीडियो को आधी रात में देख रहे थे। 

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर के बारे में जब हमने गूगल के माध्यम से सर्च कर जानने की कोशिश की तो कई अहम जानकारी हमारे हाथ लगे। इसके बाद रिवर्स इमेज सर्च सॉप्टवेयर और उपयुक्त की वर्ड की मदद से सर्च करने पर हमने पाया कि एक इसी तरह की तस्वीर सीएम योगी आदित्यनाथ की है। जिसमें हाथरस गैंगरेप पीड़िता के पिता के साथ वह एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

हाथरस की घटना पर देश भर में लोगों के गुस्सा को देखते हुए देश में पुलिस ने जिस तरह से शव का अंतिम संस्कार किया, उसके बाद यूपी के सीएम ने 30 सितंबर को लड़की के पिता से बात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी दौरान की यह तस्वीर है। फोटो में देखा जा सकता है कि लैपटॉप पर जब सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस पीड़ित परिवार से बात कर रहे थे, तो उस फोटो को धुंधला कर दिया गया था।

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करने के बाद पीड़ित के परिवार ने कहा कि सीएम योगी ने हमें आश्वासन दिया है कि हमें न्याय मिलेगा। यह सच है कि हमें अपनी बेटी देखने को नहीं मिली। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।

इस फोटो की यह है सच्चाई?

इस तरह से साफ है कि  इस फोटो को सोशल मीडिया पर गलत दावा के साथ पोस्ट किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के अंतिम संस्कार का लाइव वीडिया नहीं देखा है। यह तस्वीर उस समय की है, जब वह गैंगरेप पीड़िता से बात कर रहे थे। उसी तस्वीर को एडिट करके यह कहा जा रहा है कि सीएम योगी अंतिम संस्कार का लाइव वीडियो देख रहे थे। लेकिन, ऐसा नहीं है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसोशल मीडियाहाथरसगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO