लाइव न्यूज़ :

भारत के हर 10 में से 6 से भी अधिक नौकरीशुदा लोग छंटनी से है काफी निराश- नहीं दे पा रहे है काम पर सही से ध्यान, 50 फीसदी लोग ढूंढ रहे है नया काम-सर्वे

By आजाद खान | Updated: December 23, 2022 18:23 IST

इस सर्वे में केवल 19 फीसदी लोगों का यह कहना है कि वे अपने काम में अच्छे वर्क लाइफ बैलेंस को ज्यादा महत्व देते है। वहीं 28 फीसदी ने कहा कि वे नौकरी में खुशी और लचीलेपन को ज्यादा प्राथमिकता देते है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में छंटनी को लेकर एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि 65 फीसदी लोग अपने काम से निराश है। यही नहीं सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि 50 लोग ऐसे है जो नए काम ढूंढ़ भी रहे है।

Job Layoffs: हाल में ही हुए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि भारत के हर 10 में 6 से अधिक कर्मचारी को यह लगता है कि नौकरियों में चल रही छंटनी से वे काफी निराश है और वे बेहतर तरीके से काम नहीं कर पा रहे है। आपको बता दें कि यह सर्वे काफी चौंकाने वाले है और ग्लोबल मूवमेंट्स से भारत पर क्या असर पड़ेगा, यह भी ध्यान देने वाली बात है। 

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि छंटनी को देखते हुए लोगों में काफी डर है और इससे उनके काम और करियर पर भी असर पड़ते दिख रहा है। 

सर्वे में क्या हुआ खुलासा

प्रमुख जॉब पोर्टल इनडीड इंडिया द्वारा यह सर्वे जारी किया गया है जिसमें यह दावा किया गया है कि हर 10 में 6 से भी अधिक लोग अपने वर्तमान काम से खुश नहीं है। यही नहीं ये 65 फीसदी (हर 10 में 6) लोगों का यह भी कहना है कि इन छंटनी की खबरों ने उन्हें उनके कामों में बाधा डाल रहा है। 

यही नहीं पोर्टल का यह भी दावा है कि मार्केट की अनिश्चितताओं और आर्थिक माहौल के मद्देनजर कर्माचारी अपने मौजूदा काम को लेकर हिचकिचा रहे हैं। इसले अलावा ये लोग अपने काम को लेकर इतने डरे हुए है कि ये सही से अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध भी नहीं है। 

50 फीसदी कर्मचारी ढूंढ रहे नौकरियां

जॉब पोर्टल इनडीड इंडिया ने यह भी खुलासा किया है कि 57 फीसदी लोग ऐसे है जो अपने काम को लेकर काफी परेशान है और वे इससे ऊब चुके है। यही नहीं 50 फीसदी लोगों का अपने काम को लेकर खुश भी नहीं है और वे नई नौकरी ढूंढ़ रहे है। ऐसे में ये लोग नए अवसरों के लिए खुद की अपस्किलिंग भी कर रहे है। 

रिपोर्ट के अनुसार, 28 प्रतिशत लोगों का यह कहना है कि वे अपने कामों में खुशी और लचीलेपन को ज्यादा त्वजा देंगे। वहीं 19 फीसदी लोगों का मानना है कि वे काम में अच्छे वर्क लाइफ बैलेंस को महत्व देंगे। 

टॅग्स :अजब गजबभारतनौकरीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO