लाइव न्यूज़ :

धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हुए 'दादी' ने बताई महात्मा गांधी की जीवनी, यूजर्स ने शशि थरूर से मार्क्स देने की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 09:06 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल रहीं 'दादी' के वायरल वीडियो पर यूजर्स शशि थरूर से दादी को मार्क्स देने की मांग कर रहे हैं. शशि थरूर की अंग्रेजी काफी अच्छी मानी जाती है. वह अक्सर ट्विटर पर नए शब्दों के प्रयोग के लिए चर्चित रहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स ने दादी के अंग्रेजी के मस्त अंदाज पर उन्हें सलाम किया है, लोग उन्हें 10 में से 10 नंबर दे रहे हैं.यह वीडियो आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने ट्वीट किया और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हुए 'दादी' का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को IPS ऑफिसर अरुण बोथरा ने ट्वीट किया है। 36 सेकेंड के वीडियो में 'दादी' महात्मा गांधी की जीवनी बता रही हैं। इस वीडियों अब तक लाखों बार देखा चुका है। 

IPS ऑफिसर अरुण बोथरा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, स्पोकेन इंग्लिस टेस्ट में आप इस बुजुर्ग महिला को 10 में से कितने नंबर देंगे। इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में बोथरा लिखते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर इन्हें कितने नंबर देंगे।

 

Will be interesting to see how many marks @ShashiTharoor sir is giving to her? 😅— Arun Bothra (@arunbothra) March 1, 2020

 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दादी की अंग्रेजी पर 10 में से 10 मार्क्स दे रहे हैं। कुछ ने कहा कि उन्हें दादी पर गर्व है तो कुछ ने उन्हें सलाम किया।

एक यूजर ने दादी को सिर्फ 7.5 नंबर दिया है। इस पर IPS ऑफिसर अरुण बोथरा ने जवाब देते हुए लिखा, "बुरा मत मानना भाई पर दसवीं में थर्ड डिविजन से पास हुए थे क्या।"

जानें वीडियो में दादी ने गांधी के बारे में क्या-क्या कहा

वीडियो में वह कहती हैं, "महात्मा गांधी विश्व के महान नेताओं में से एक थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ। गांधी बड़े ही अच्छे परिवार थे और साधारण इंसान थे। वह हिन्दू और मुस्लिम दोनों से प्यार करते थे। वह राष्ट्रपिता और देशभक्त थे। वह अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। उनकी समाधि दिल्ली के राजघाट में है।"  वीडियो के अंत में उन्होंने अपना नाम भगवानी देवी बताया है। 

ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं अरुण बोथरा

ऑईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतनलाल की परिवार वाली फोटो को उन्होंने शेयर किया था जो वायरल हो गई थी। इसके बाद बोथरा ने रतनलाल की पत्नी पूनम का बैंक अकाउंट डिटेल शेयर कर लोगों से मदद की अपील की थी।

टॅग्स :शशि थरूरवायरल कंटेंटवायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल