लाइव न्यूज़ :

मशहूर गायक KK के निधन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए इमरान हाशमी, ये है वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 11:18 IST

मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। इस बीच ट्विटर पर केके के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ट्रेंड होने लगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'जरा सा' से लेकर 'लम्हें' तक, इमरान हाशमी पर फिल्माए गए कई केके के गाने रहे, जो फैंस के बीच आज भी काफी मशहूर हैं।ट्विटर यूजर्स ने केके और इमरान हाशमी के पुराने गानों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर याद के तौर पर साझा किए।

कोलकाता: मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। केके नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नथ 53 साल के थे। केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। इस बीच ट्विटर पर केके के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ट्रेंड होने लगे।

दरअसल, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इमरान हाशमी के सबसे लोकप्रिय गीतों में प्रख्यात गायक ने अपनी आवाज दी है और अभिनेता-गायक का संयोजन फैंस को लुभाने में कभी असफल नहीं हुआ। इसलिए केके के निधन के बाद इमरान हाशमी ने ट्विटर ट्रेंड सूची में एक स्थान बुक किया क्योंकि फैंस ने इस अविस्मरणीय अभिनेता-गायक की जोड़ी को याद किया जिसने पिछले दशकों में कुछ हिट गाने दिए।

'जरा सा' से लेकर 'लम्हें' तक, इमरान हाशमी पर फिल्माए गए कई केके के गाने रहे, जो फैंस के बीच आज भी काफी मशहूर हैं। ट्विटर यूजर्स ने केके और इमरान हाशमी के पुराने गानों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर याद के तौर पर साझा किए। बता दें कि 'यारों', 'तड़प तड़प के', 'बस एक पल', 'आंखों में तेरी', 'कोई कहे', 'इट्स द टाइम टू डिस्को' आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। 

मालूम हो, एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के 'नजरुल मंच' में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया था। वहां करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके अपने होटल लौटे, तो वह असहज महसूस कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए। गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को संदेह है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई। 

यहां देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सिंगर केकेइमरान हाशमीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो