लाइव न्यूज़ :

अपने बिजनेस प्रतिद्वंद्वी को सबक सिखाने के लिए युवक ने उठाया ऐसा कदम, लूट लिए उसके 1.41 लाख अंडे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2018 18:29 IST

मुंबई में एक शख्स ने बिजनेस में अपने प्रतिद्वंद्वी को बर्बाद करने के लिए उसके 1.41 लाख अंडे लूट लिए. अपनी दुश्मनी निकालने और सामने वाले को तबाह करने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया.

Open in App

मुंबई में एक शख्स ने बिजनेस में अपने प्रतिद्वंद्वी को बर्बाद करने के लिए उसके 1.41 लाख अंडे लूट लिए। अपनी दुश्मनी निकालने और सामने वाले को तबाह करने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया। सोशल मीडिया पर इस 'अंडों के लुटेरे' की खूब चर्चा हो रही है। घटना 20 नवम्बर की है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के अंबरनाथ इलाके में चार लोगों ने मिलकर अंडे से भरे ट्रक को बीच रास्ते में रोक लिया। यह ट्रक अंडों के एक डिस्ट्रीब्यूटर का था, जबकि चुराने वाला भी अंडों का डिस्ट्रीब्यूटर है।  

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने तीन लोगों के साथ मिलकर इस कारनामे को अंजाम दिया। अंडों से भरे ट्रक को बीच हाईवे पर रोका गया। ट्रक में सवार ड्राइवर और अंडा डिस्ट्रीब्यूटर के बेटे की पिटाई की गई। इसके बाद वो व्यक्ति ट्रक लेकर फरार हो गया। इस ट्रक में 1.41 लाख अंडे थे, जिसकी बाजार कीमत 5 लाख रुपये थी। यहीं नहीं, ड्राइवर के पास पड़े 2000 रुपये और मोबाइल फोन भी छिन लिया गया। बाद में अंडा व्यापारी ने इसकी पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। 

'मिड डे' की खबर के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक देवराज ने कहा, ''हमारी टीम मामले की जांच कर रही। है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। लूट में शामिल शख्स का नाम सादत बताया जा रहा है, जो भिवंडी का रहने वाला है। हमने उसे पकड़ लिया है और उसके साथियों की तलाश जारी है। हमने 1,16000 अंडे बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी अंडे बाजार में बेचे जा चुके हैं।''

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसबिज़नेसअंडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो