लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान बेंगलुरु की ACP फातिमा ने बीच सड़क पर रोकी गाड़ी, और लोगों के बीच गाया ये गाना, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2020 18:45 IST

एसीपी तबरक फातिमा लोगों से पूछती है कि क्या उन्हें गाना याद है, 'हम होंग कामयाब?' जैसे ही वह गाना गाना शुरू करती है, लोग भी तबरक के साथ इस गाना को गाने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है।देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 562 हो गई हैं।

बेंगलुरु: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से देश भर में अगले 21 दिनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की है। देश भर के पुलिस अधिकारी लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। 

इसी बीच बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। पुलिस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "अलर्ट!

हमारी एसीपी तबरक फातिमा ने इस गाने को एक नया मोड़ दिया, जिसे हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं। देखें कि सुरक्षित रहना कितना आसान है?"

दरअसल, बेंगलुरु पुलिस में एसीपी तबरक फातिमा अपने ड्यूटी पर थीं। वह एक सोसायटी में लोगों से घर में रहने की अपील कर रही थीं।  इसके बाद वह लोगों से कहती हैं कि घर मत छोड़ो।"

वह तब लोगों से पूछती है कि क्या उन्हें गाना याद है, 'हम होंग कामयाब?' जैसे ही वह गाना गाना शुरू करती है, लोग भी तबरक के साथ इस गाना को गाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि इसी तरह लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस की एक खबर सामने आई। जिसमें जब एक शख्स अपने दोस्त से मिलने उसके घर जाने की बात कहता है तो दिल्ली पुलिस उसे भावुक जवाब देते हुए घर में रहने के लिए कहती है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले को देखते हुए अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की तो इसके बाद देशभर में लोगों से लगातार प्रशासन व सरकार घर में रहने की अपील कर रही है।

इसी बीच दिल्ली के एक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली पुलिस को टैग कर लिखा, सर दो किलोमीटर से कम की दूरी पर मेरे दोस्त का घर है क्या मैं दोस्त के घर जा सकता हूं? किसी काम से?

शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, अगर सच्चे दोस्त हो तो घर पे रहो। वीडियो कॉल कर लो। सोशल मीडिया पर लगातार स्टे एट होम का टैग ट्रेंड कर रहा है। लोगों से कोरोना नाम के इस महामारी से बचने के लिए घर में रहने की अपील की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबेंगलूरु एफसीकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो