लाइव न्यूज़ :

प्रशासन की लापरवाही की वजह से खुलेआम नकल, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 18, 2018 08:13 IST

खुलेआम स्नातक थर्ड पार्ट की परीक्षा में छात्रों को नकल कराई जा रही है, परीक्षा में आने वाले बाहरी व्यक्ति पर भी जांच की जाएगी।

Open in App

छात्राओं को नकल करवाने का मामला कई बार प्रशासन देख चुका है। फिर भी कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता है। ऐसा ही नकल करवाने का मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतिहारी के एमएस कॉलेज से देखने को मिला है। जिसमें खुलेआम स्नातक थर्ड पार्ट की परीक्षा में छात्रों को नकल कराई जा रही है। सोशल मिडिया पर इस कॉलेज की सामने की तस्वीरों में दिखाया जा रहा है,आखिर कैसे एक व्यक्ति खुलेआम बच्चों को नकल करा रहा है।

तस्वीर के हिसाब से खिड़की के पास खड़ा व्यक्ति बच्चों को नकल करा रहा है। यह प्रशासन की बहुत बड़ी ढील है,जो बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल सकती है। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा की बात करें तो लोगों की आवाजाही बिना किसी रोकटोक के हो रही है। इस तस्वीर के वायरल होने से,प्रशासन में काफी हडकंप मचा है। प्रशासन ने नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी दे दिया है।

ऐसे में एमएस कॉलेज के छात्रसंघ के नेता प्रिंस ठाकुर ने भी प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाया है। ओर नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है। प्रिंस ठाकुर के ब्यान से पता चला है कि नकल करवाने में एक एनसीसी का कैडेट ‘शुभम’ भी शामिल है। परीक्षा के दौरान मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं,फिर भी छात्र नियमों को तोड़कर फोन का इस्तेमाल कर रहे है। मोबाईल प्रतिबंध के बावजूद फेसबुक पर परीक्षा हॉल की तस्वारें ड़ाली जा रही है, ऐसे में प्रशासन के लिए काफी चिंताजनक बात है।

बीआरएबीयू के प्रोवीसी डॉ आरके मंडल ने भरोसा दिलाया है कि जो कुछ भी प्रशासन की नजरअदांजी में हुआ। उस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। परीक्षा में आने वाले बाहरी व्यक्ति पर भी जांच की जाएगी। अगर ऐसा ही रहा तो बच्चों की परीक्षाओं पर काफी बुरा असर पड़ेगा।

टॅग्स :सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी