लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सरकारी बस चलाते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक; हुई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: June 1, 2023 13:41 IST

 चालक को दिल का दौरा तब पड़ा जब वह कालाबुरगी जिले के अफजलपुर से केएसआरटीसी की बस को विजयपुरा ले जा रहा था। इस घटना से कुछ देर पहले हेडलाइट की समस्या के कारण बस एक सड़क पर रुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान केएसआरटीसी बस के चालक मुरीगेप्पा अथानी के रूप में हुई है। कंडक्टर ने बताया कि उसने ब्रेक लगाकर बस को रोका था।घटना के समय बस में यात्री नहीं थे।

बेंगलुरुः कर्नाटक के विजयपुरा में मंगलवार एक अजीब घटना घटी। दरअसल राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की बस चलाते वक्त एक ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सामने आए वीडियो में बस को एक पेट्रोल पंप स्टेशन के परिसर में अचानक घूसते देखा जा सकता है। 

घटना के सीसीटीवी फुटेज में बस अचानक एक पेट्रोल पंप परिसर में रुकती दिख रही है। मृतक की पहचान केएसआरटीसी बस के चालक मुरीगेप्पा अथानी के रूप में हुई है। कंडक्टर ने बताया कि उसने ब्रेक लगाकर बस को रोका था। घटना के समय बस में यात्री नहीं थे।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, चालक को दिल का दौरा तब पड़ा जब वह कालाबुरगी जिले के अफजलपुर से केएसआरटीसी की बस को विजयपुरा ले जा रहा था। इस घटना से कुछ देर पहले हेडलाइट की समस्या के कारण बस एक सड़क पर रुकी थी। इन सबके बीच यात्रियों को परेशानी के चलते नीचे उतरने को कहा गया और बस सिंधगी बस डिपो के लिए रवाना हो गई।

 जैसे ही खाली बस सिंदगी शहर में दाखिल हुई, चालक मुरीगेप्पा अठानी को दिल का दौरा पड़ा। मौत से कुछ देर पहले चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पेट्रोल पंप से टकरा गया, जिससे लोग दहशत में आ गए। वीडियो में पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों को ड्राइवर से कुछ कहते देखा जा सकता है। 

चालक की हालत देख बस कंडक्टर शरणू टकाली ने ब्रेक लगाकर बस को रोका। कंडक्टर की सूझबूझ की वजह से बस के किसी से टकराने की स्थिति से बचाया जा सका।

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'