लाइव न्यूज़ :

व्हिस्की पीने से कोरोना नहीं होता है- दावा करने वाला थाइलैंड का बौद्ध भिक्षु हुआ गिरफ्तार, शराब पीकर भीख मांगने और स्पीड में गाड़ी चलाने का भी लगा आरोप

By आजाद खान | Updated: July 23, 2022 15:14 IST

उस बौद्ध भिक्षु पर नशे करके भीड़भाड़ वाले बाजार में भीख मांगने और तेजी से गाड़ी चलाने का भी आरोप लगा है। फिलहाल वह थाने में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बौद्ध भिक्षु के नशे में धुत होकर बाजार में भीख मांगने का मामला सामने आया है। उसने माना था कि उसने नशा किया है और उसका यह भी दावा है कि व्हिस्की पीने से कोविड -19 नहीं होता है। उसकी हालत ठीक नहीं थी इस कारण पुलिस ने उसे मुआंग लोएज पुलिस स्टेशन ले गई है।

Thailand Drunk Monk Arrest:थाईलैंड में एक बौद्ध भिक्षु ने नशे की हालत में यह दावा किया है कि व्हिस्की कोविड -19 को रोकने में कारगर है। यही नहीं इस बौद्ध भिक्षु पर नशे की हालत में लोगों से भीख मांगने और भीड़ वाले बाजार में तेजी से गाड़ी चलाने का भी आरोप लगा है। 

पुलिस ने इस बौद्ध भिक्षु को गिरफ्तार कर लिया है और उसे थाने ले गई है। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर बौद्ध भिक्षु ने नशा करने की बात को कबूला है। 

क्या है पूरा मामला

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड पुलिस को जानकारी मिली थी कि 63 साल के एक बौद्ध भिक्षु ने थाईलैंड के मुआंग लोएज जिले के एक स्थानीय भीड़ वाले बाजार में काफी तेजी से गाड़ी चला रहा है जिससे कोई दुर्घटना भी हो सकता है। 

पुलिस जब मौके पर पहुंची को पिकअप ट्रक बाजार में खड़ा मिला और बौद्ध भिक्षु वहां नहीं था। कुछ देर बाद जब बौद्ध भिक्षु वहां आया तो पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह उस समय सही से कुछ बोल नहीं पाया था। 

पुलिस को बौद्ध भिक्षु के गाड़ी पर बौद्ध मंदिर का नाम छपा मिला था जिससे यह पता चला कि यह गाड़ी किसी बौद्ध मंदिर का है। आरोपी बौद्ध भिक्षु से जब पुलिस ने उसकी पहचान पूछी तो वह कुछ भी बता नहीं सका था। 

नशे में बौद्ध भिक्षु ने पुलिस से बनाया बहाना

मामले में पुलिस ने जब उससे और जानकारी लेनी चाही तो उसने बताया कि उसके गाड़ी के ड्राइवर का एक्सीडेंट हो गया था इसलिए उस गाड़ी चलानी पड़ रही है।

बौद्ध भिक्षु ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथ कुछ और साधु ने जब सुबह मंदिर से बाजार के लिए निकले थे तो उनके साछ यह एक्सीडेंट हो गया था। ऐसे में उसे ही गाड़ी चलाना पड़ा था। 

कोरोना से बचाव के लिए पिया व्हिस्की 

इस पर आगे बोलते हुए बौद्ध भिक्षु ने पुलिस को बताया कि उसने नींबू के साथ व्हिस्की के दो शॉट लिए है। उसने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि व्हिस्की कोविड -19 को रोकने में मदद करता है।

पुलिस के सामने भिक्षु ने यह माना कि वह नशे में है और इसके बाद पुलिस ने उसे मुआंग लोएज पुलिस स्टेशन ले गई।  

टॅग्स :अजब गजबथाईलैंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीशराबCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी