लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के ऑनर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बेबी शॉवर सेलिब्रेट, वायरल होते ही यूजर्स का बना पसंदीदा वीडियो, देखें

By आकाश चौरसिया | Updated: October 1, 2023 12:57 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेबी शॉवर का अनूठा वीडियो काफी वायरल हो रहा। वीडियो में कुत्ते खुशियां मनाते हुए दिख रहे हैं। अवसर भी खास था तो ओनर ने बिना देर किए इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और देखते ही देखते ही इसने सुर्खियां बटोर ली।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते का बेबी शॉवर सेलिब्रेट कर ओनर ने बटोरी वाहवाहीओनर ने बिना देरी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कियाफिर तो लोगों ने जमकर तारीफ कर दी और यह वायरल हो गया

नई दिल्ली: वायरल हो रहा वीडियो कुत्ते के बेबी शॉवर का है जिसका पता लगते ही इन्हें पालन-पोषण कर रहे सिद्धार्थ शिवम ने इस पल को सेलिब्रेट करने का सोचा। हुआ भी वैसा ही, फिर क्या था मालिक ने बिना देर किए जश्न का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। यह देखते ही देखते यूजर्स के बीच काफी वायरल हो गया। 

आम तौर पर लोग ऐसे अवसर को भूला देते हैं और घर की चार दीवारों तक ही सीमित रखते हैं। लेकिन कहते हैं न समय पर ही सारे काम होते हैं। ऐसे में एक मालिक ने अपने पालतू कुत्तों की प्रेगनेंसी को ही सेलिब्रेट करने की ठान ली।

दोनों कुत्तों का नाम रोज़ी और रेमो है जिन्हें सिद्धार्थ शिवम पाल रहे हैं। मालिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि रोज़ी गर्भवस्था में है। वीडियो में रोज़ी काफी शांत नज़र आ रही है। वीडियो में सिद्धार्थ की पत्नी कुत्तों को खास अवसर के लिए तैयार करते हुए दिख रही हैं।

रोज़ी को इस मौके पर उनकी ओनर लाल रंग की चुन्नी पहना रही हैं, इसके साथ रोज़ी के माथे पर बिंदी भी लगाई और पैरों में चूड़ी भी सजाई। इसके बाद रोज़ी को तैयार करने के बाद मालिक ने स्नैक्स भी खिलाया। 

वीडियो में रोज़ी के गले में एक माला पहनाई गई जिसमें लिखा था 'मैं तैयार हूं' जबकि उसके साथी रेमो के गले की माला में लिखा, 'मैं यहा हूं'। 

वीडियो के शेयर होते ही प्रतिक्रिया भी आने लगी जिसमें एक यूजर्स ने लिखते हैं, "कितना प्यारा है यह पल और हम इसके दूसरे चरण के लिए इंतजार कर रहे हैं"।

वहीं दूसरे यूजर्स के मुताबिक, उनके लिए यह दिन का सबसे खूबसूरत वीडियो रहा।

यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर कहा कि यह बहुत प्यारा वीडियो है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंस्टाग्रामइंस्टाग्राम फॉलोवर्सInstagram Stories
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल