लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की फोटो पर दिव्या स्पंदना ने लिखी‌ विवादित टिप्पण्‍ाी, BJP ने जताई कड़ी आपत्ति

By भाषा | Updated: November 1, 2018 19:57 IST

‏स्पंदना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के पैरों के पास खड़े प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर के साथ एक विवादित टिप्पणी पोस्ट की कि ‘‘ क्या यह किसी पक्षी की बीट है?’’

Open in App

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर के साथ एक विवादित टिप्पणी ट्वीट की है। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इसकी निंदा की और इसे ‘‘अहंकार की भाषा’’ बताया।

स्पंदना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के पैरों के पास खड़े प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर के साथ एक विवादित टिप्पणी पोस्ट की कि ‘‘ क्या यह किसी पक्षी की बीट है?’’

मोदी ने बुधवार को पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रतिमा में चप्पल में दो सफेद निशान दिखाई दे रहे है।

इस ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की ‘‘यह वास्तविक संस्कृति है।’’ देश के प्रधानमंत्री को गाली देने का वे कोई मौका नहीं छोड़ते।

पात्रा ने कहा,‘‘यह वही पार्टी है जिसने प्रधानमंत्री को ‘‘नीच’’ कहा था। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें एक बिच्छू और अब दिव्या स्पंदना का कहना है कि वह पक्षी की बीट हैं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘यह कुछ नहीं है लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से देश का प्रधानमंत्री बनने वाले एक आम भारतीय के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से यह अहंकार की भाषा है।’’ 

उन्होंने कहा कि एक आम भारतीय उन्हें पक्षी की बीट दिखाई देता है जबकि एक वंशवाद उनके लिए सत्ता का केन्द्र है।

सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से आलोचना के बाद स्पंदना ने ट्वीट किया,‘‘जब आप के पास फुर्सत हो तो एक बार आईने के सामने खडे होकर खुद को देखना। मेरे विचार मेरे है। मैं आपके विचारों पर कुछ नहीं कहूंगी। मैंने क्या कहा या क्या नहीं कहा, इस बारे में मैं स्पष्टीकरण देने नहीं जा रही हूं क्योंकि आप इस लायक नहीं है।’’ 

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्यानरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो