लाइव न्यूज़ :

क्या मोदी सरकार ने कानून बनाकर किसी भी महिला को दिया रेपिस्ट की हत्या का अधिकार, जानें वायरल हो रहे दावे की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 11, 2019 11:22 IST

वायरल दावे में यह भी लिखा गया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 233 के तहत किसी महिला से कोई पुरुष रेप करता है या रेप का शक है तो उसके पास हक है कि वह अपनी रक्षा में शख्स की हत्या कर सकती है या फिर उसे गंभीर चोट दे सकती है। ये दावा पूरी तरह से फेक है। केंद्र की सरकार ने ऐसा कोई भी कानून नहीं पास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फेक खबर का खंडन प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किया है।इस फेक मैसेज को हैदराबाद में हुए गैंगरेप-हत्या के बाद ज्यादा शेयर किया गया था।

हैदराबाद में हुए गैंगरेप-हत्या, उन्नाव पीड़िता को जिंदा जलाना इन मामलों के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से यह मांग की जा रही थी कि रेपिस्ट के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए जाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हुआ। जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को यह हक दिया है कि वह रेपिस्ट की हत्या कर सकती हैं। इस मैसेज को पिछले हफ्ते से व्हाट्सऐप और फेसबुक पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं। मैसेज में लिखा जा रहा है कि सरकार ने नया कानून बनाकर उसे पास कर दिया है, जिसके मुताबिक अब कोई भी महिला रेपिस्ट की हत्या कर सकती है और उसके बाद उसे दोषी नहीं माना जाएगा। 

वायरल दावे में यह भी लिखा गया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 233 के तहत किसी महिला से कोई पुरुष रेप करता है या रेप का शक है तो उसके पास हक है कि वह अपनी रक्षा में शख्स की हत्या कर सकती है या फिर उसे गंभीर चोट दे सकती है। महिला को इसके लिए दोषी नहीं माना जाएगा।

जानें वायरल मैसेज की क्या सच्चाई है? 

इस फेक खबर की सूचना जैसे ही प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की टीम को मिली। उन्होंने इस वायरल मैसेज को शेयर करते हुए कहा कि इस तरह के किसी भी कानून को केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। नाही ऐसा कोई भी कानून बनाया जा रहा है। पीआईबी ने अपने अधिकारिक ट्वीट हैंडल पर लिखा, दावा: नया कानून पारित - "भारतीय दंड संहिता की धारा 233", एक संभावित बलात्कारी को मारने की अनुमति देता है। वास्तविकता: धारा 233 मुद्रा के जालसाजी से संबंधित है। शरीर और संपत्ति के निजी बचाव के अधिकार के 96 से 100 धारा के बीच है। इस दावे की सच्चाई ये है कि ये पूरी तरह फेक न्यूज है।

टॅग्स :वायरल कंटेंटसोशल मीडियाहैदराबाद रेप केसरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो