लाइव न्यूज़ :

क्या मुंबई के इस पूर्व पुलिस कमिश्नर ने 36 सालों तक सिर्फ 1 रुपये की सैलरी पर किया काम, न्यू किंग के नाम से थे मशहूर

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2019 11:02 IST

अहमद जावेद 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इन्हें मुंबई का न्यू किंग भी कहा जाता है। ये 2002 से 2005 तक  मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर रहे थे। 9 अगस्त 2009 को अहमद नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद पर आसिन हुये थे।

Open in App
ठळक मुद्देअहमद जावेद 1983 से 1985 तक दिल्ली पुलिस में रहे थे। सोशल मीडिया पर अहमद जावेद को लेकर जो भी दावे किये जा रहे हैं वो पूरी तरह गलत हैं।

सोशल मीडिया पर कब क्या चीज वायरल हो जाये कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद ने पिछले 36 सालों में सिर्फ एक रुपये की वेतन पर काम किया है। फेसबुक पर कई यूजर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद की तस्वीर शेयर कर ये दावा कर रहे हैं कि 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी अहमद जावेद ने अपनी 36 साल की पुलिस सेवा के दौरान सिर्फ एक रुपये हर महीने वेतन लिये हैं। इस पोस्ट को फेसबुक द्वारा शेयर किया जा रहा है।  

फेसबुक यूजर अब्दुल समद शेख ने पूर्व पुलिस कमिश्नर की तस्वीर पोस्ट करते हुये मराठी भाषा में एक पोस्ट लिखी है। इंडिया टूडे के मुताबिक मराठी भाषा में उन्होंने एक जैसा ही दावा किया है। 

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को लेकर किया गया दावा पूरी तरह गलत है

सोशल मीडिया पर अहमद जावेद को लेकर जो भी दावे किये जा रहे हैं वो पूरी तरह गलत हैं। गूगल पर अंग्रेजी में Ahmed Javed लिखकर सर्च करने पर आपको वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मिलेगी, जिसमें वेबसाइट ने अहमद जावेद का इंटरव्यू लिया था। जिसमें अहमद जावेद से जब पूछा गया कि क्या आपने सरकार से वेतन के नाम पर सिर्फ एक रुपये सैलरी ली है तो उन्होंने जवाब दिया- ''मुझे नहीं पता ये अफवाह कहां से आई है। मैं कहीं भी जाता हूं, हर कोई मेरे से ये सवाल पूछ चुका है। लेकिन मैंने उतनी ही सैलरी ली है, जितनी एक आईपीएस अधिकारकी को मिलनी चाहिए।''

इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर अहमद जावेद वाला इंटरव्यू 30 जनवरी 2016 का है। जिसमें उन्होंने साफ किया था कि उन्होंने कभी भी एक रुपये सैलरी नहीं ली है।  अहमद जावेद मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से 2016 में सेवानिवृत्त हुये थे, जिसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ने उनका इंटरव्यू लिया था। इंडियन एक्सप्रेस की स्टोरी लिंक यहां है। 

पहले भी  मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को लेकर ऐसे दावे किये जा चुके हैं

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को लेकर ऐसे दावे किये जा रहे हैं। अहमद जावेद सर्च करने पर कुछ पुरानी स्टोरी का भी लिंक मिला है, जिसमें ये दावा किया गया है कि अहमद जावेद सैलरी के रूप में  सिर्फ एक रुपये लेते हैं और बाकी बची रकम वे पुलिस फंड में दान कर देते हैं। 

 

अहमद जावेद के बारे में 

अहमद जावेद 2002 से 2005 तक  मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर रहे थे। 9 अगस्त 2009 को अहमद नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद पर आसिन हुये थे। उन्हें मुंबई का न्यू किंग भी कहा जाता है। मुंबई के ये 39वें पुलिस कमिश्नर थे। अहमद जावेद 1983 से 1985 तक दिल्ली पुलिस में रहे थे। 

टॅग्स :मुंबईवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल