लाइव न्यूज़ :

धर्मशाला में मास्क नहीं लगाने वालों को डांटता नजर आया बच्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 6, 2021 17:16 IST

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है। साथ ही इस दौरान कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में एक छोटा लड़का लोगों को फेस मास्क नहीं पहनने के लिए डांटता नजर आ रहा है।यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक एक महीने से भी कम समय में पर्यटक स्थलों तक पहुंचे हैं। 

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है। साथ ही इस दौरान कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस बीच बड़ी संख्या में पर्यटक एक महीने से भी कम समय में हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों में होटल ओवरबुक हैं।

पहाड़ी राज्य की सामने आई हालिया तस्वीरों और वीडियो में लोग सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो धर्मशाला की भीड़-भाड़ वाली गली का सामने आया है। जहां पर एक छोटा लड़का लोगों को फेस मास्क नहीं पहनने के लिए डांटता नजर आ रहा है। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें नन्हे बच्चे को धर्मशाला की सड़कों पर लोगों से मास्क पहनने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। बहुत से लोगों ने बच्चे की जमकर तारीफ की है। 

वीडियो में छोटे बच्चे को मुंह पर मास्क लगाए और छड़ी पकड़े देखा जा सकता है। वह अपने पास से गुजरने वाले हर किसी से पूछता है कि तुम्हारा मास्क कहां है? यहां तक की वह मास्क नहीं लगाने वालों को लकड़ी से मारने में भी संकोच नहीं करता है। हालांकि ज्यादातर लोग उसकी बात को अनसुनी करके आगे निकल जाते हैं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया हैं। जिसे करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं। लोगों ने इस कोशिश के लिए बच्चे की तारीफ की है और अन्य लोगां को उससे सीखने की बात कही है। वहीं कई लोगों ने मास्क नहीं लगाने वालों और कोविड-19 के सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करने वालों को भी जमकर आड़े हाथ लिया है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी