लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस की पत्नी अमृता और प्रियंका चतुर्वेदी में 'ट्विटर वॉर', शिवसेना नेता का तंज- एक बैंक कर्मचारी महाराष्ट्र को पाठ नहीं पढ़ा सकतीं

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2019 12:21 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने अपना बैंक खाता एक्सिस बैंक से किसी दूसरे बैंक में हस्तांतरित करने पर शिवसेना सरकार पर निशाना साधा है। ये पूरा विवाद उसी को लेकर हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमृता फड़नवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना महाराष्ट्र की गलती है। जागो महाराष्ट्र।'प्रियंका चतुर्वेदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, महाराष्ट्र को जज करना किसी एक्सिस बैंक के कर्मचारी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस और कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी दोनों ट्विटर पर भिड़ गई हैं। एक अंग्रेजी अखबार को अमृता फड़नवीस ने इंटरव्यू देते हुए बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार जानबूझकर उन्हें और पूर्व सीएम फड़नवीस को निशाना बना रही हैं। अमृता फड़नवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना महाराष्ट्र की गलती है। जागो महाराष्ट्र।'

इसी ट्वीट के साथ अमृता फड़नवीस ने इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है वह शिवसेना की सरकार को लेकर अपनी आलोचना वापस नहीं लेंगी। रिपोर्ट में वह कह रही हैं कि देवेंद्र फड़नवीस से शादी होने से पहले ये खाते एक्सिस बैंक को मिले थे, उस समय कांग्रेस-एनसीपी की सरकार थी। निजी बैंक भी भारतीय बैंक हैं और आधुनिक तकनीकी सेवा मुहैया कराते हैं। इस सरकार को तर्क के आधार पर सोचना चाहिए और बैंक (दूसरे बैंक में खाते हस्तांतरित करके) बदलकर, उन्होंने देवेंद्र और मुझे निशाना बनाया है।' अमृता एक्सिस बैंक में वरिष्ठ पद पर हैं। 

अमृता फड़नवीस के इस ट्वीट का शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने जवाब दिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा है, ''हैरानी की बात है कि वह इसे 'बदला लेना' कह रही हैं। अगर ऐसा होता तो वह इस बात से पूरी तरह सहमत होती कि पूर्व मुख्यमंत्री एक्सिस बैंक में खातों को स्थानांतरित करने का पक्ष लिया क्योंकि वह वहां कार्यरत थी। यदि खातों को ट्रांसफर करने का निर्णय उनके और पूर्व सीएम की भागीदारी के तहत किया गया तो ऐसे में उन्हें टारगेट करना का सवाल कहां से खड़ा हो सकता है?''

एक अन्य ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ''मैं महाराष्ट्र की सरकार से अपील करना चाहती हूं कि वह इस बात की जांच कराए कि आखिर एक्सिस बैंक में खाते कैसे चल रहे हैं। क्या यह हितों के टकराव का स्पष्ट मामला नहीं है?''

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, अंत में मैं बस इतना कहना चाहती हूं और यह अमृता जी के लिए एक टिप भी है कि महाराष्ट्र को जज करना और महाराष्ट्र के लोगों को क्या करना चाहिए यह नसीहत देना किसी एक्सिस बैंक के कर्मचारी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। 

टॅग्स :अमृता फड़नवीसदेवेंद्र फड़नवीसप्रियंका चतुर्वेदीउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो