लाइव न्यूज़ :

Delhi Waterlogging: मिंटो रोड पर डूबा ऑटोरिक्शा, बाल-बाल बचा ड्राइवर; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

By अंजली चौहान | Updated: August 20, 2024 11:29 IST

Delhi Waterlogging:एक घटना में, दिल्ली के मिंटो रोड पर एक ऑटोरिक्शा पूरी तरह से पानी में डूब गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है....

Open in App

Delhi Waterlogging:दिल्ली में मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। कुछ ही घंटों की बारिश में दिल्ली के कई इलाके डूब चुके हैं जहां सड़कों पर गाड़ियां तक पानी की चपेट में आ गई है। सुबह-सुबह आए वीडियो और तस्वीरों को देख हर किसी के मन में डर पैदा करने वाली है क्योंकि पानी का सैलाब सब कुछ खुदमें समाने के लिए बैठा है।

मिंटो रोड से ऐसी ही भयानक वीडियो सामने आई है, जहां कई फीट भरे पानी में एक ऑटोरिक्शा डूब गया। ऑटोरिक्शा इतना डूबा हुआ है कि सिर्फ उसका ऊपर का हिस्सा नजर आ रहा है। वहीं, चालक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। 

एएनआई से बात करते हुए ऑटोरिक्शा चालक ने कहा, "मेरी गाड़ी अचानक रुक गई। मैंने कुछ ड्राइवरों से मेरी मदद करने के लिए कहा...अपनी जान बचाने के लिए मैं ऑटो से बाहर आ गया। गाड़ी के कागज अभी भी उसमें हैं।"

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ऐसी ही कई वीडियो और तस्वीरें दिल्ली के अन्य भाग से सामने आ रहे हैं, जहां बारिश के कारण भारी जलजमाव हो गया है।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपना 'ऑरेंज' अलर्ट हटा लिया और सुबह 8 बजे तक पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया।

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियोबाढ़Delhi Traffic Policeदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी