लाइव न्यूज़ :

'कानून तोड़ने वाले दोस्ती भी तोड़ सकते हैं', वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने दी सलाह, स्टंटबाजी करते युवकों को देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2024 13:18 IST

Delhi Police Viral Video: आखिरी सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना संतुलन खो दिया जब आगे बैठे व्यक्ति ने या तो अपनी स्थिति को समायोजित करने या उसे दूर खिसकाने की कोशिश की।

Open in App

Delhi Police Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग फेमस होने के लिए तरह-तरह की वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करते हैं। फॉलोअर बढ़ाने के लिए कुछ लोग तो इतने खतरनाक स्टंट करते हैं कि आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। इन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने भी सोशल मीडिया का सहारा लिया है। पुलिस ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ही समझा रही है।

गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में ट्रैफिक नियम बताने के लिए पुलिस ने दिलचस्प अंदाज में नसीहत दी। दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स देख चुके हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के जारी किए वीडियो में, तीन युवक एक स्कूटर पर सवार हैं। पहले मामले में, वे हेलमेट न पहनने के साथ-साथ दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठा रहे थे, जिस पर अक्सर रोक लगायी जाती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वीडियो में इस बारे में बात की गई है कि कैसे कानून तोड़ने वाले लोग दोस्ती और विश्वास को भी आश्चर्यजनक रूप से तोड़ सकते हैं।

वीडियो की शुरुआत में तीन युवकों को मेस्ट्रो स्कूटर पर सवारी का मजे लेते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही के दौरान एक युवक अचानक लड़खड़ा जाता है। पीछे बैठे आखिरी लड़के ने तब अपना संतुलन खो दिया जब आगे बैठे शख्स ने उसे दूर खिसकाने की कोशिश की। बीच में बैठे लड़के के धक्का देने के कारण पीछे वाला लड़का सड़क पर गिर जाता है। 

इस भयावह घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने इस वीडियो को साझा कर लोगों को सलाह दी। अपने पोस्ट में पुलिस ने लिखा, "कानून कानून तोड़ने वाले किसी मोड़ पर दोस्ती भी तोड़ सकते हैं।" यानि कानून तोड़ने वालों पर कभी भरोसा न करें।

पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस के अनोखे अंदाज में लोगों को नसीहत देने पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल वीडियोDelhi Traffic Policeसोशल मीडियाट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'