लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो स्टेशन में घुसा बंदर, यात्रियों में मची अफरातफरी

By भाषा | Updated: September 25, 2018 05:38 IST

इस घटना के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। परिसर में बंदर के घुसने के तुरन्त बाद ही सीआईएसएफ और डीएमआरसी के कर्मियों ने उसे वहां से बाहर कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित एक भूमिगत स्टेशन पर सोमवार को एक बंदर घुस गया जिससे कुछ समय के लिए यात्री घबरा गये।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंदर नये आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर लगभग पूर्वान्ह्न साढे़ 11 बजे घुस गया। इस नये स्टेशन की इमारत भूमिगत है और येलो लाइन पर पड़ने वाले पुराने स्टेशन (एलिवेटिड) के साथ इसमें इंटरचेंज सुविधा है।

परिसर के भीतर बंदर को घूमता देखकर यात्री आश्चर्यचकित हो गये। कुछ यात्री भयभीत भी हो गये। बाद में बंदर को वहां से बाहर किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। परिसर में बंदर के घुसने के तुरन्त बाद ही सीआईएसएफ और डीएमआरसी के कर्मियों ने उसे वहां से बाहर कर दिया।

पिंक लाइन इस समय उत्तर दिल्ली में मजलिस पार्क को दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर से जोड़ती है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप