लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर के ट्वीट पर दीपक चौरसिया बोले- कुछ लोग जेहादियों को बचाने के लिए सूरज पर थूकना नहीं छोड़ते

By अनुराग आनंद | Updated: November 18, 2020 14:14 IST

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर पहले एक फोटो को फोटोशॉप बताया और फिर बाद में माफी मांगते हुए बताया कि यह फोटो 2012 को आजाद मैदान की है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर पर जोरदार हमला किया है। घटिया फोटोशॉप वाले ट्वीट के जवाब में चौरसिया ने लिखा कि कुछ लोग कट्टरपंथी इस्लामिक जिहादियों को बचाने के लिए रोज सूरज पर थूकना नहीं भूलते।

नई दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर आजाद मैदान में तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवाओं की तस्वीर को घटिया फोटोशॉप बताया था। इसी ट्वीट के जवाब में पत्रकार दीपक चौरसिया ने एक ट्वीट की है। 

पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर पर जोरदार हमला किया है। अपने ट्वीट में दीपक चौरसिया ने स्वरा भास्कर का नाम लिखकर उनपर हमला किया है। घटिया फोटोशॉप वाले ट्वीट के जवाब में चौरसिया ने लिखा कि कुछ लोग कट्टरपंथी इस्लामिक जिहादियों को बचाने के लिए रोज सूरज पर थूकना नहीं भूलते।

स्वरा भास्कर आजाद मैदान में तोड़फोड़ करते जिन फोटो को फोटोशॉप बता रही हैं उन्हें शायद ये नहीं पता कि ये फोटो मिड डे के फोटोग्राफर अतुल काम्बले ने खींची है।

सोशल मीडिया पर यह मामला यहीं नहीं थमा है। एक अन्य पत्रकार अशोक पंडित ने स्वरा के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर लिखा है कि जाओ जाकर उन महिला कांस्टेबल से पूछो जो कि तुम्हारे रोहिंग्या दोस्तों द्वारा मॉलेस्ट की गई है।  इसके साथ ही पंडित ने कहा कि उन्होंने अमर जवान ज्योति को भी क्षति पहुंचाई है। वैसे भी देश के प्रति इतनी घृणा तो आप जैसों का पेशा है। 

इन दोनों पत्रकारों के ट्वीट पर कई यूजर की प्रतिक्रिया सामने आई है। किसी यूजर ने लिखा कि अरे वह इसके लिए तो पहले ही माफी मांग चुकी है। इसके साथ ही दीपक की पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि आजाद मैदान में वीर जवान ज्योति को लात मारने वाले के समर्थन में खड़ी हो जाती है लेकिन @MumbaiPolice @DGPMaharashtra कोई कार्यवाही नहीं करती। क्योंकि वीर जवान ज्योति को लात से मारकर तोड़ने वाले अभिव्यक्ति की आजादी का तमगा पहने कांग्रेस के समर्थन से मुंबई शहर जला रहे थे।

टॅग्स :स्वरा भाष्करट्विटरपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल