लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 9 साल के लड़के ने हाईस्कूल पास किया, अब खगोल विज्ञान पढ़ने कॉलेज जाएगा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 8, 2023 13:39 IST

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में डेविड बालोगन ने सिर्फ 9 साल की उम्र में हाईस्कूल पास किया है। ये एक रिकॉर्ड है और इससे पहले किसी ने भी इतनी कम उम्र में हाइस्कूल की परीक्षा पास नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देडेविड बालोगन ने सिर्फ 9 साल की उम्र में हाईस्कूल पास कियाहैरिसबर्ग में रीच साइबर चार्टर स्कूल से अपना हाईस्कूल डिप्लोमा प्राप्त कियाबड़ा होकर खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं डेविड बालोगन

पेंसिल्वेनिया: अमेरिका में एक 9 साल के बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में डेविड बालोगन ने सिर्फ 9 साल की उम्र में हाईस्कूल पास किया है। ये एक रिकॉर्ड है और इससे पहले किसी ने भी इतनी कम उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास नहीं की है। 

डेविड बालोगन ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हैरिसबर्ग में रीच साइबर चार्टर स्कूल से अपना हाईस्कूल डिप्लोमा प्राप्त किया। अपनी सफलता का श्रेय डेविड बालोगन ने अपने शिक्षकों और विज्ञान के प्रति अपने प्रेम के दिया। 9 साल की उम्र में ही डेविड बालोगन ने तय कर लिया है कि से बड़ा होकर खगोल वैज्ञानिक बनना है और ब्लैक होल और सुपरनोवा का अध्ययन करना है। 

अमेरिका में जब कोई छात्र ग्रेड 9 से ग्रेड 12 का कोर्स पूरा कर लेता है तब उसे हाईस्कूल पास माना जाता है। इसलिए अब इतनी छोटी उम्र मे ही डेविड बालोगन ने कॉलेज जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अमेरिका के बक्‍स काउंटी कम्‍युनिटी कॉलेज में डेविड को दाखिला भी मिल गया है।

मात्र 9 साल की उम्र में ही इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाले अपने बेटे की कामयाबी से डेविड बालोगन के माता-पिता हेनरी और रोन्या बालोगन बेहद खुश हैं। डेविड की मां रोन्या बालोगन का कहना है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाले अपने बेटे को देखना एक सुखद एहसास है।

डेविड बालोगन के पसंदीदा विषय गणित, विज्ञान और न्यूक्लियर केमेस्ट्री हैं। डेविड ने बताया है कि जब वह पढ़ाई नहीं कर रहे होते तब इंटरनेट पर विज्ञान से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं। डेविड बालोगन को रोबोटिक्स का भी बहुत शौक है और खाली समय में वह रोबोट बनाने का काम भी करते हैं। अब डेविड का अगला लक्ष्य खगोल की विज्ञान की पढ़ाई कर ब्रह्मांड के बड़े-बड़े रहस्यों को सुलझाना है।

टॅग्स :अमेरिकाUSSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो