लाइव न्यूज़ :

अलका लांबा ने PM मोदी से की डॉक्टरों को जरूरी संसाधन देने की अपील, कहा- यह बेहद चिंता पैदा करता है कि...

By अनुराग आनंद | Updated: March 24, 2020 12:11 IST

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्वीट कर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विशेष अस्पताल, वेंटिलेटर, टैस्टिंग किट मुहैया कराने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देअलका लांबा ने कहा कि इस गंभीर संक्रमण को रोक रहे डॉक्टरों के पास जो संसाधन के अभाव हैं।कांग्रेस की नेता अलका लांबा का आरोप था कि उन्होंने ताली, थाली, शंख, घंटी नहीं बजाई है इसलिए उन्हें मोदी विरोधी माना जा रहा है। 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 500 मामले अब तक सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 100 को पार कर गया है। वहीं, केरल में भी करीब 100 मामले की पुष्टि हुई है। इसी बीच  कांग्रेस नेता अलका लांबा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्वीट कर अपील की है।  उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विशेष अस्पताल, वेंटिलेटर, टैस्टिंग किट मुहैया कराने की अपील की। इसके साथ ही सरकार से गरीब वर्ग के लिए आर्थिक सहायता पैकेज की मांग भी की है।

इसके अलावा,  इस गंभीर संक्रमण को रोक रहे डॉक्टरों के पास जो संसाधन के अभाव हैं, उसको लेकर भी कांग्रेस नेता लांबा ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि भगवान भारत के डॉक्टरों का भला करें। इसके साथ ही कहा "सुनने में आ रहा है कि भारत के अस्पतालों में करोना से लड़ने कि सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं हैं, वेंटिलेटर नहीं हैं, टेस्ट किट्स नहीं हैं, डॉक्टर के पास पर्याप्त मास्कस और हेंड ग्लवस तक नहीं हैं। यह बेहद चिंता पैदा करता है। केंद्र सरकार आगे आए।"

बता दें कि इससे पहले भी कोरोना के मामले पर ट्वीट कर अलका लांबा भाजपा पर हमला बोल चुकी है। 22 मार्च रविवार को कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए 'जनता कर्फ्यू' बुलाया गया और बीती शाम को पांच बजे आभार प्रकट करने के लिए लोगों ने पांच मिनट तक जमकर ताली, घंटी-थाली बजाईं थीं। इसको लेकर कांग्रेस की नेता अलका लांबा का आरोप था कि उन्होंने ताली, थाली, शंख, घंटी नहीं बजाई है इसलिए उन्हें मोदी विरोधी माना जा रहा है। 

अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने ताली, थाली, शंख, घंटी, शोर नहीं मचाया, इसलिये मैं मोदी विरोधी मानी जा रही हूं, परवाह नहीं। सेवा देने वालों का दिल से आभार। मैं 3 दिन से घर पर हूँ, हर 2 घंटे में हाथ धो रही हूँ, सरकार द्वारा जारी अपील का पूरी तरह से पालन कर रही हूँ, क्योंकि मैं करोना के खिलाफ खड़ी हूं।' 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के दौरान दिन रात काम करने वालों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए रविवार की शाम को 5 बजे पांच मिनट तक अपनी खिड़की, बालकनी से ताली, घंटी-थाली बजाने के लिए कहा था, जिसके बाद रविवार की शाम लोगों ने जमकर तालियां, घंटी, थाली और शंख बजाया।  

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों से घर-घर दूध, अखबार, राशन पहुंचाने वालों, पुलिसकर्मी, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी और मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताने की अपील की थी। उन्‍होंने ऐसे लोगों के प्रति आभार जताने के लिए 22 मार्च की शाम 5 बजे घर की खिड़की, बालकनी या गेट पर आकर ताली, घंटी-थाली बजाने की अपील की थी।

बता दें, देश में कोविड-19 के संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 500 हो गई। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई 9 मौत शामिल है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 101 मामले हैं। केरल से भी 100 मामले सामने आए हैं जिनमें सात विदेशी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअलका लांबानरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा