लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता अभियानः सरकार ने कबाड़ बेच कर तीन साल में 776 करोड़ रुपए कमाए, कबाड़ हटने से 86 लाख वर्ग फुट जगह खाली, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 21:48 IST

Cleanliness Campaign: आय का एक बड़ा हिस्सा (176 करोड़ रुपये) इस समय चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान-3 के पिछले 20 दिन में प्राप्त हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन सप्ताह में कार्यालयों में करीब 86 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है।कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और ड्रोन के इस्तेमाल की भी वकालत की।विशेष अभियान का तीसरा चरण 31 अक्टूबर को समाप्त होगा।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पिछले तीन साल में देशभर के सभी सरकारी कार्यालयों द्वारा चलाये गये तीन विशेष स्वच्छता अभियानों में कबाड़ का निस्तारण कर 776 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस आय का एक बड़ा हिस्सा (176 करोड़ रुपये) इस समय चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान-3 के पिछले 20 दिन में प्राप्त हुआ है।

 

भारत के सभी सरकारी दफ्तरों में लागू विशेष अभियान के तीसरे सप्ताह की प्रगति की समीक्षा के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि तीन सप्ताह में कार्यालयों में करीब 86 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान ने ‘कबाड़ से धन’ की अवधारणा के बारे में जागरुकता को बढ़ाया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा अपशिष्ट सामग्री के पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग के लिए नवाचार तथा प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के बारे में बेहतर समझ विकसित हुई है।’’ सिंह ने कचरे को समझदारी से अलग करने और उसका त्वरित निस्तारण करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और ड्रोन के इस्तेमाल की भी वकालत की।

मंत्री ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने हाल ही में ‘रीसाइक्लिंग ऑन व्हील्स’ बस को हरी झंडी दिखाई है, जो कचरे से धन उत्पन्न कर सकती है। विशेष अभियान का तीसरा चरण 31 अक्टूबर को समाप्त होगा।

टॅग्स :जितेन्द्र सिंहनरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी