लाइव न्यूज़ :

ताजमहल-लालकिला ना होता तो दुनिया को गोबर दिखाते, छोटे बच्चे का VIDEO वायरल, कन्हैया कुमार स्टाइल में लगाए आजादी के नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 14:11 IST

वीडियो में छोटा बच्चा कन्हैया कुमार की तरह 'हम क्या चाहे आजादी...' गाते हुए दिख रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार ने बिहार में जन-गण-मन यात्रा निकाल रहे हैं, 27 फरवरी को गांधी मैदान में उन्होंने संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ रैली को संबोधित किया.छोटे बच्चे ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजमहल दौरे को लेकर मोदी सरकार पर भी तंज कसा है.

कन्हैया कुमार की 'संविधान बचाओ रैली' में एक छोटे बच्चे का भाषण वायरल हो गया है। छोटा बच्चा पूरी तरह सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के स्टाइल में दिख रहा है। हजारों की भीड़ में बड़े ही आत्मविश्वास से बच्चा भाषण देने के अलावा लोगों से आजादी वाले नारे भी लगवा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में 27 फरवरी को कन्हैया कुमार की संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ रैली थी। इसी रैली में आंखों में चश्मा लगाए और टी-शर्ट पहने छोटे बच्चे ने जनता का दिल जीत लिया है। 

इस छोटे बच्चे ने इशारों-इशारों में नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है। 24-25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय दौरे पर थे। इस दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ आगरा भी गए। वहां उन्होंने ताजमहल का दीदार भी किया। ट्रंप का आगरा दौरा काफी चर्चा में रहा था। इस पर भी इस बच्चे ने चुटकी ली है।

 

छोटे बच्चे का पूरा शेर पढ़ें

नफरत बुरी हैं ना पालो इसेदिल में हैं नफरतें निकालो इसेना तेरी ना मेरीना उसकी ना इसकीये हम सब का वतन हैसंभालो इसे

तुमने तो बोई है सिर्फ नफरत के बीज बसउल्फत वतन से होती तो कुछ कर दिखातेअगर ना होता ताजमहल और लालकिला तोदुनिया को गाय और गोबर दिखाते

तौहीद की अमानत है सीनों में हमारी,आसां नहीं मिटाना नामों निशां हमारा

इस शेर को पढ़ने के बाद छोटे बच्चे ने कन्हैया कुमार स्टाइल में आजादी-आजादी के नारे लगाए। छोटे बच्चे ने भीड़ से इंकलाब जिंदाबाद के भी नारे लगवाए। 

 

 

टॅग्स :कन्हैया कुमारवायरल वीडियोवायरल कंटेंटबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो