लाइव न्यूज़ :

Bihar: अंतिम संस्कार से पहले 'लाश' हुई जिंदा, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 15, 2024 15:32 IST

छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए जब उसे गाड़ी से बिहार लाया जा रहा था तो मृतक महिला की जिंदगी लौट आई

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया थामृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए बिहार लाया जा रहा थाबिहार के औरंगाबाद में मृतक महिला की धड़कन चलने लगी

Bihar: घर में मातम का माहौल था। बेटों ने मां की अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए प्रस्थान भी कर दिया था। लेकिन 18 घंटे की लंबी यात्रा के बाद बेटे भी तब हैरान रह गए जब मृतक मां की धड़कन चलने लगी। मातम का माहौल अचानक से खुशियों में बदल गया। जी हां... हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ और बिहार से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए जब उसे गाड़ी से बिहार लाया जा रहा था तो मृतक महिला की जिंदगी लौट आई। चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं मामला।

फ्रीप्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जिस बुजुर्ग महिला को मृत घोषित किया गया। वह जब अपने मूल राज्य बिहार में प्रवेश करती है तो चमत्कार हो जाता है। मृतक महिला की धड़कन चलने लगती है। महिला की पहचान रामवती देवी के रूप में की गई है, जो बेगुसराय के नीमा चांदपुरा गांव की मूल निवासी हैं। वह अपने दोनों बेटों मुरारी शाव और घनश्याम शाव के साथ छत्तीसगढ़ गयी थीं। 

खबरों के अनुसार, 11 फरवरी को महिला ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ के कोरवा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बेटों ने मां की अंतिम संस्कार के लिए बिहार जाने का फैसला लिया। 12 फरवरी को एक निजी वाहन से शव को बेगुसराय ला रहे थे।

इसी दौरान करीब 18 घंटे से अधिक की यात्रा के बाद जब वे बिहार के औरंगाबाद पहुंचे तो अचानक रामवती को होश आ गया। हालांकि, इस दौरान परिजन डर गए, उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और उसे जांचने का साहस जुटाया। उसे जीवित पाकर वे बेगुसराय सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा।

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टरों ने कहा कि मृतक को सड़क मार्ग से लाया जा रहा था तो वाहन के झटके ने सीपीआर का काम किया होगा। जिसके कारण उन्हें होश आ गया। महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

टॅग्स :बिहारबेगूसरायऔरंगाबादवायरल वीडियोसोशल मीडियापुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा