लाइव न्यूज़ :

पुरुष हॉकी टीम को जीत की बधाई देकर ट्रोल हो गए कैप्टन अमरिंदर सिंह, 'चक दे इंडिया' के डायलॉग से साधा जा रहा निशाना

By अभिषेक पारीक | Updated: August 2, 2021 19:41 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा और सोशल मीडिया पर बधाइयां देने वालां का तांता लग गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी एक ट्वीट के जरिये भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के जरिये भारतीय टीम को जीत की बधाई दी थी। ट्वीट को लेकर कैप्टन को आलोचना झेलनी पड़ रही है और कई लोगों ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि जानकर खुशी हुई कि सभी तीन गोल पंजाब के खिलाड़िऋयों ने किए।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा और सोशल मीडिया पर बधाइयां देने वालां का तांता लग गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी एक ट्वीट के जरिये भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। हालांकि इस ट्वीट को लेकर कैप्टन को खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। कई ख्यातनाम लोगों ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ब्रिटेने को 3-1 से हराकर और 41 साल बाद ओलंपिक टॉप 4 में प्रवेश किया। यह जानकर खुशी हुई कि सभी तीन गोल पंजाब के खिलाड़ियों दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह और हार्दिक सिंह ने किए। बधाई... गोल्ड के लिए खेलो।'

कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट में पंजाबी खिलाड़ियों का जिक्र लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद कई ट्विटर यूजर्स ने उनकी आलोचना की। कई लोगों ने कहा कि मैच देखते वक्त वे भारतीय की तरह देखते है। साथ ही कई हॉकी प्रेमियों ने तरह-तरह से मीम्स बनाकर उनकी आलोचना की। 

भाजपा ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। यूथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ने अमरिंदर सिंह का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'कैप्टन साब, जब आप सेना में थे पाकिस्तान पे सबसे ज्यादा गोली कौन सा राज्य चलाता था?'

साथ ही लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी कैप्टन के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'इतने सालों से हम यह विश्वास करते रहे थे कि अंग्रेजों ने हमें बांटो और राज करो की नीति के तहत गुलाम बनाकर रखा लेकिन सच्चाई ये है कि हमारे राजनेताओं ने स्थिति और खराब कर रखी है।' उन्होंने लिखा कि अब समय आ चुका है कि हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की ताकत को पहचानें। 

वहीं कई लोगों ने 'चक दे इंडिया' फिल्म के डायलॉग के जरिये भी कैप्टन पर निशाना साधा है। एक शख्स ने लिखा, 'मुझे स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है इंडिया।'

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहटोक्यो ओलंपिक 2020पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी