लाइव न्यूज़ :

Video: कनाडाई मछुआरे को मिली 100 साल पुरानी 600 पाउंड वाली ‘जीवित डायनासोर’, 10.5 फीट लंबा विशाल जीव का वीडियो हुई वायरल

By आजाद खान | Updated: March 21, 2022 13:56 IST

विशाल मछली को पकड़ने के बाद कनाडाई मछुआरे यवेस बिसन ने कहा, “इसे देखें, यह मछली साढ़े 10 फीट की है, शायद 500, शायद 600 पाउंड।”

Open in App
ठळक मुद्देकनाडाई मछुआरे को एक 10.5 फीट के विशाल स्टर्जन के मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह विशाल मछली कनाडा की फ्रेजर नदी में रहता है।इसकी उम्र 100 साल से अधिक बताई जा रही है।

कनाडाई मछुआरा यवेस बिसन ने एक 10.5 फीट के विशाल स्टर्जन को पकड़ा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बिसन ने इसे ‘जीवित डायनासोर’ बताया है जिसे लोग अब इसे इसी नाम से जान रहे हैं और इसी नाम से इसे इंटरनेट पर खोज भी रहे हैं। आपको बता दें कि इस ‘जीवित डायनासोर’ की जानकारी तब मिली जब बिसन के दोस्त द्वारा बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हुए दिखाइ मिली थी। ‘जीवित डायनासोर’ को देख लोग हैरान रह जा रहे हैं और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

आइए जानते हैं इस ‘जीवित डायनासोर’ के बारे में

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई मछुआरे यवेस बिसन ने ब्रिटिश कोलंबिया में एक 10.5 फीट के विशाल स्टर्जन को देखा और उसे पकड़ लिया। खुद को ‘स्टर्जन गाइड’ कहने वाले बिसन को वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, “इसे देखें, यह मछली साढ़े 10 फीट की है, शायद 500, शायद 600 पाउंड।” वीडियो में यह भी देखा गया कि कैसे विशाल मछली को समुद्र में ले जाने के लिए बिसन को काफी तकलीफ उठानी पड़ी थी। आपको बता दें कि पूरे इस घटना को बिसन के एक फिशिंग पार्टनर ने रिकॉर्ड किया था जो सोशल मीडिया पर बाद में जाकर खूब वायरल हो गया है। 

एक यूजर ने किया वीडियो शेयर

इस वीडियो को राजीव नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करने के बाद लिखा, “कनाडा में पकड़ा गया 250 किलो स्टर्जन। विशाल को ब्रिटिश कोलंबिया में पकड़ लिया गया, मापा गया, आरएफआईडी-टैग किया गया, और जारी किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, मछली 100 साल से अधिक पुरानी है।”

बिसन का क्या दावा है

विशाल मछली को पकड़े के बाद बिसन ने दावा किया कि यह जीव कनाडा की फ्रेजर नदी में रहता है और यह जानवर शायद एक सदी से भी अधिक समय से रहा है। आपको बता दें कि इस मछली को पकड़ने के बाद पहले उसे मापा गया और फिर उस पर आरएफआईडी चिप के साथ टैग लगाया गया। उसके बाद उसे पानी में फिर से छोड़ दिया गया था। जानकारों का कहना है कि स्टर्जन उन आदिम मछलियों की 29 प्रजातियों का एक सामान्य नाम है जो ट्राइसिक काल (245-208 मिलियन वर्ष पूर्व) के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में पहली बार दिखाई दी थी। कहीं न कही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकनाडाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो